KapurthalaPunjab News: Kangana Ranaut थप्पड़ कांड मामले में जांच हुई खत्म, कांस्टेबल...

Punjab News: Kangana Ranaut थप्पड़ कांड मामले में जांच हुई खत्म, कांस्टेबल के भाई का आया बड़ा बयान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कपूरथलाः चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हिमाचल प्रदेश की मंडी से भाजपा सांसद व एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ हुए थप्पड़ कांड में नया अपडेट आया है। कंगना को थप्पड़ मारने वाले सीआईएसएफ की महिला जवान कुलविंदर कौर के भाई ने मामले को लेकर बयान दिया है। लेडी कांस्टेबल कुलविंदर कौर के भाई शेर सिंह महीवाल ने मामले को लेकर एक वीडियो भी जारी किया है है। शेर सिंह ने कहा कि उक्त मामले को लेकर जांच पूरी हो चुकी है, अब सिर्फ फैसले का इंतजार है। उन्होंने साफ किया है कि फैसले में कोई पक्षपात नहीं होना चाहिए, दोनों पक्षों को सजा दी जानी चाहिए। चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर इसी साल 6 जून को सुरक्षा जांच के दौरान कंगना रनौत को महिला सुरक्षाकर्मी कुलविंदर कौर ने थप्पड़ मार दिया था।

आरोपी महिला किसान आंदोलन के दौरान कंगना की बयानबाजी से नाराज थी। हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय क्षेत्र से जीत दर्ज करने के बाद कंगना दिल्ली में भाजपा की बैठक में शामिल होने के लिए जा रही थीं। उन्हें चंडीगढ़ हवाईअड्डे से विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या यूके-707 से रवाना होना था। हवाईअड्डे पर सुरक्षा जांच की जा रही थी। इसी दौरान वहां उपस्थित सीआईएसएफ की महिला सुरक्षाकर्मी कुलविंदर कौर ने उनसे सवाल किया कि मैडम आप भाजपा से जीती हैं। आपकी पार्टी किसानों के लिए कुछ क्यों नहीं कर रही है। साथ ही किसान आंदोलन के दौरान कंगना की बयानबाजी पर भी कुलविंदर ने सवाल पूछा।

इस पर दोनों के बीच बहस होने लगी। आरोप है कि इसी बीच महिला सुरक्षाकर्मी ने कंगना को थप्पड़ मार दिया। कंगना को थप्पड़ मारने के बाद महिला सिपाही कुलविंदर कौर ने कहा था कि किसान प्रदर्शन पर उनके रुख को लेकर वो नाराज थीं। उसने शुक्रवार को एक नोट जारी लिखकर कहा कि मुझे यह नौकरी खोने का डर नहीं है। मैं अपनी मां के सम्मान के लिए ऐसी हजारों नौकरियां खोने के लिए तैयार हूं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...