Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab Weather: पंजाब के कई जिलों में पारा शून्य, भयंकर ठंड के बीच जारी हुआ अलर्ट
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab Weather: पंजाब के कई जिलों में पारा शून्य, भयंकर ठंड के बीच जारी हुआ अलर्ट

Mahabir
Last updated: January 14, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Alert News: उत्तर भारत में घना कोहरा और जबरदस्त शीत लहर जारी है। पंजाब (Punjab) और हरियाणा (Haryana) के कई जिलों में तापमान शून्य तक पहुंच गया है। जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) और हिमाचल (Himachal) में हो रही बर्फबारी से पंजाब (Punjab) में ठंडी हवा चल रही है। जिससे गलन वाली सर्दी शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने भयंकर ठंड के बीच अलर्ट के साथ साथ एडवाइजरी भी जारी की है।

Contents
  • बारिश की संभावना
  • शहरों में तापमान
  • कब निकलेगी धूप?

मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) और हिमाचल (Himachal) के पहाड़ों से चल रही बर्फीली हवाओं की वजह से पंजाब (Punjab) और चंडीगढ़ (Chandiarh) में ठंड बढ़ गई है। पंजाब (Punjab) में नवांशहर इतना ठंडा हो गया है, किया यहां शून्य डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वहीं, चंडीगढ़, अमृतसर और लुधियाना में घना कोहरा छाया है, जिसके चलते कई जगह जीरो विजिबिलिटी हो गई है।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 6.3 डिग्री नीचे चल रहा है। मौसम विभाग ने आज शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह स्थिति आगे भी जारी रहेगी। 18 और 19 जनवरी को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि, आज से पंजाब के स्कूल भी खुल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

मौसम विभाग के मुताबिक, आज (बुधवार को) गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा और लुधियाना में घने से बहुत घना कोहरे की संभावना है। वहीं, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा और बठिंडा में शीतलहर से गंभीर शीतलहर चलने की संभावना है।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

शहरों में तापमान

पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, एसएएस नगर (मोहाली) और मालेरकोटला में कहीं-कहीं घना कोहरा रहने की संभावना है। नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना और मानसा में कहीं-कहीं शीतलहर चल सकती है। मौसम ड्राई (सूखा) रहने की संभावना है।

हालांकि, मंगलवार को अमृतसर में जीरो, लुधियाना में 20, बठिंडा 500, फरीदकोट 50, पटियाला 40 मीटर विजिबिलिटी दर्ज की गई। लुधियाना और पटियाला में कोल्ड-डे और गुरदासपुर में घना कोहरा दर्ज किया गया।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

कब निकलेगी धूप?

चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक, अगले 48 घंटों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद तापमान धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 15 जनवरी की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है।

इससे वहां मौसम में बदलाव आ सकता है। 16 और 17 जनवरी को पहाड़ों पर मौसम अच्छा रहेगा। 18 और 19 तारीख को राज्य में कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद धूप निकलना शुरू हो जाएगी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: भगवंत मान सरकार ने पंजाब में रेबीज़ के खतरे से निपटने के लिए किए व्यापक सुधार
Next Article Holiday News: पंजाब में आज इस जिले में सरकारी छुट्टी का ऐलान, सरकारी दफ्तर, स्कूल-कालेज रहेंगे बंद
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.