Jalandhar7 साल बाद फिर से Hockey India League का होगा आगाज, देखें...

7 साल बाद फिर से Hockey India League का होगा आगाज, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: भारतीय हॉकी को लेकर एक बार फिर से लोगों में उत्साह दिखने लगा है। यही कारण है कि काफी देर बाद दोबारा से हॉकी इंडिया लीग का आगाज फिर से शुरू होने जा रहा है। दरअसल, फैंस के बढ़ते प्रेम को भुनाने और भारतीय हॉकी के भविष्य को चमकाने के लिए फिर से हॉकी इंडिया लीग (HIL) 7 साल बाद वापसी हुई है। इसका ऐलान तो कई हफ्तों पहले ही हो गया था, लेकिन अब इसकी टीमों और तारीखों का भी ऐलान हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार इस बार लीग की शुरुआत 28 दिसंबर को होगी और 5 फरवरी को फाइनल खेला जाएगा।

वहीं महिलाओं के इवेंट का फाइनल 26 जनवरी 2025 को होगा। हालांकि, इंडियन प्रीमियर लीग से अलग हर फ्रेंचाइजी के अपने होम ग्राउंड पर मुकाबले खेलने का नियम नहीं है। इस बार लीग के सभी मैच राउरकेला और रांची में खेले जाएंगे। मामले की जानकारी देते हुए भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी मनप्रीत ने बताया कि यह खुशी की बात है कि हॉकी इंडिया लीग 7 बाद फिर से शुरू होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह काफी अच्छा प्लेटफॉर्म है, जहां युवाओं को टैलेंट दिखाने का मौका मिलता है। मनप्रीत ने कहा कि इस लीग के जरिए उन्हें वर्ल्ड के बेस्ट खिलाड़ियों के साथ युवाओं को खेलने और अपने गेम को ओर बेहतर करने का मौका मिलता है।

मनप्रीत ने कहा कि इस लीग के जरिए काफी हद तक खिलाड़ियों की फाइनेंशनल प्रॉब्लम भी ठीक हो जाती है। मनप्रीत ने कहा कि आईपीएल की तरह ही हॉकी इंडिया लीग होगी। वहीं भारतीय टीम के खिलाड़ी मनदीप ने हॉकी इंडिया लीग को लेकर कहा कि वह इस लीग को लेकर भारतीय हॉकी फ्रेंचाइजी और हॉकी इंडिया लीग का धन्यावाद करना चाहेंगे। मनदीप ने कहा कि 7 साल बाद लीग की दोबारा से शुरुआत होने जा रही है। मनदीप ने कहा कि इस लीग के जरिए कई युवा खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। वहीं टीम इंडिया को लीग के जरिए कई खिलाड़ी मिलेंगे। उन्होंने कहा कि इस लीग के जरिए वर्ल्ड कप के लिए भी तैयारी हो जाएगी। मनदीप ने कहा कि राउरकलां में काफी क्लाउड होता है, ऐसे में वर्ल्ड कप में काफी टफ मुकाबले होंगे।

बता दें कि इस बार हॉकी इंडिया लीग में पुरुषों की 8 टीमें हिस्सा लेंगी, जबकि महिलाओं की 6 टीमों के साथ इसका आगाज होगा। लीग के पिछले एडिशन में पुरुषों की 6 टीमें ही थीं। रिपोर्ट के मुताबिक, पुरुषों की 8 टीमें और उनके मालिक ये हैं- चेन्नई (चार्ल्स ग्रुप), लखनऊ (यदु स्पोर्ट्स), दिल्ली (एसजी स्पोर्ट्-एंटरटेनमेंट), कोलकाता (श्राची ग्रुप), ओडीशा (वेदांता), हैदराबाद (रिजॉल्यूट स्पोर्ट्स), रांची (नवोयम स्पोर्ट्स) और पंजाब, (JSW स्पोर्ट्स)। वहीं महिलाओं की टीमें दिल्ली, कोलकाता, ओडीशा और हरियाणा (JSW स्पोर्ट्स) होंगी। रिपोर्ट के मुताबिक 2 और टीमों के नाम अभी सामने नहीं आए हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...