SportsICC ने Champions Trophy को लेकर Pakistan को लगाई लताड़, जानें मामला

ICC ने Champions Trophy को लेकर Pakistan को लगाई लताड़, जानें मामला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: पाकिस्तान 29 साल के बाद किसी आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी करने जा रहा है, लेकिन अब इस मेगा इवेंट को लेकर विवाद छिड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। अभी तक ये तय नहीं हो पाया है कि टीम इंडिया के मैच कहां होंगे। क्योंकि भारत की तरफ से पाकिस्तान का दौरा करने से मना कर दिया गया है। हालांकि इसके बाद आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सामने हाइब्रिड मॉडल की पेशकश की, इससे पीसीबी ने इनकार कर दिया। अभी तक स्थिति साफ नहीं हो पाई है कि आखिर टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में खेलेगी या नहीं और अगर खेलेगी तो उसके मैच कहां होंगे? दूसरी तरफ आईसीसी ने भारत के खिलाफ बयान देने को लेकर पाकिस्तान को लताड़ लगाई है।

एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक “आईसीसी इस टूर्नामेंट को लेकर लगातार पाकिस्तान क्रिकेट से बातचीत कर रही है। इसके अलावा आईसीसी, पीसीबी के सामने एक बार फिर से हाइब्रिड मॉडल की पेशकश कर चुकी है। इतना ही नहीं आईसीसी ने यहां तक कह दिया है कि बिना टीम इंडिया के कोई आईसीसी टूर्नामेंट संभव नहीं है। इसके पीसीबी को भारत के खिलाफ बयान देने से भी मना किया गया है।” सुरक्षा कारणों के चलते पिछले 16 साल से टीम इंडिया ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है।

साल 2012-13 में दोनों टीमों के बीच आखिरी द्विपक्षीय सीरीज खेली गई थी। इसके बाद भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत सिर्फ आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट्स में ही देखने को मिलती है। टीम इंडिया ने पाकिस्तान में अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला साल 2008 के एशिया कप में खेला था। इसके अलावा पाकिस्तान ने आखिरी बार साल 1996 में वनडे विश्व कप की मेजबानी की थी। आईसीसी जल्द ही पीसीबी के साथ बातचीत करके टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी कर सकती है। जिसको लेकर अलग-अलग रिपोर्ट्स सामने आ रही है। पीसीबी द्वारा तैयार किए गए ड्राफ्ट शेड्यूल में टीम इंडिया के सभी मैच लाहौर में होने थे, लेकिन अब ये बदलने वाला है।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...