LudhianaPunjab News: दो भाइयों की खूनी झड़प में एक की दर्दनाक मौत,...

Punjab News: दो भाइयों की खूनी झड़प में एक की दर्दनाक मौत, देखें Video

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः प्रतिदिन मारपीट व झगड़े की वारदातें बढ़ती ही जा रही हैं। भाई-भाई आपस में एक दूसरे को मारने से संकोच नहीं कर रहे हैं। ऐसा ही मामला लुधियाना के माछीवाड़ा साहिब के नजदीक ऐतिहासिक गांव झाड़ साहिब में सामने आया है जहां, करीब 12.50 बजे सरहिंद नहर के किनारे वाली सड़क पर 2 मसेरे भाइयों के बीच खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें एक भाई ने दूसरे भाई की गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी।

जानकारी देते हुए डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि माछीवाड़ा थाने को सूचना मिली थी कि झाड़ साहिब के पास खूनी झड़प हो गई है। उन्होंने बताया कि रछपाल सिंह (40) निवासी गुमानपुर, मजीठा हलका जो अपने ट्रक के साथ लुधियाना से बद्दी जा रहा था जबकि चमकौर सिंह बद्दी से लुधियाना जा रहा था।

ये दोनों झाड़ साहिब में एक-दूसरे से मिले थे और इनका पहले भी एक-दूसरे से पारिवारिक झगड़ा चल रहा है। यहां दोनों ने एक-दूसरे पर डंडे और कृपाण से हमला कर दिया और दोनों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान चमकौर सिंह ने रछपाल सिंह की गर्दन पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई, जबकि चमकौर सिंह खुद भी इस लड़ाई में बुरी तरह घायल हो गए।

डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि पुलिस प्रमुख पवित्र सिंह, चौकी प्रभारी सुखविंदर सिंह और पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और देखा कि रछपाल सिंह खून से लथपथ सड़क के किनारे पड़ा हुआ था और उसकी मौत हो चुकी थी, जबकि चमकौर सिंह पास में ही घायल अवस्था में पड़ा था।

पुलिस ने रछपाल सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उसके वारिसों को सूचित कर दिया है जबकि चमकौर सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीएसपी ने कहा कि परिजनों के आने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आज सुबह एसएसपी खन्ना अश्वनी गोटियाल भी मौका मुआयना करने पहुंचे और पूरी स्थिति का जायजा लिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...