Breaking NewsPunjab News: ट्रक ने कार को मारी जबरदस्त टक्कर, कार आगे जा...

Punjab News: ट्रक ने कार को मारी जबरदस्त टक्कर, कार आगे जा रही बाइक से भिड़ी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नवांशहरः जैसे-जैसे मौसम में बदलाव आ रहा है वैसे-वैसे सड़कों पर हादसे भी बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में पंजाब के नवांशहर में रूपनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर 3 वाहनों की आपस में भिड़न की घटना सामने आई है। पुलिस ने मामले में वाहनों को सड़क से हटवाकर ट्रैफिक दुरुस्त कर दी गई है।

जानकारी मुताबिक, नवांशहर के रूपनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भरथला गांव के पास एक ट्रक ने आगे जा रही होंडा सिटी कार को टक्कर मार दी। इसके बाद कार की आगे जा रही बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

सड़क सुरक्षा बल टीम के प्रभारी एएसआई कुलदीप कुमार ने बताया कि राहगीरों से सूचना मिलने के बाद वह टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और जांच करने पर पता चला कि ट्रक को मुजरफ जमीर निवासी डोडा (जम्मू कश्मीर) चला रहा था। वह रोपड़ की ओर जा रहा था। जब ट्रक भरथला गांव के पास पहुंचा तो ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और उससे आगे जा रही होंडा सिटी कार में टक्कर मार दी। कार को बलवीर सिंह निवासी अमृतसर चला रहा था।

उसने बताया कि ट्रक की टक्कर के बाद होंडा सिटी कार बेकाबू होकर आगे जा रहे मोटरसाइकिल से टकरा गई। मोटरसाइकिल सवार ओमनाथ निवासी सूरपुर थाना काठगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के समय वह ड्यूटी पर जा रहा था। उसका मोटरसाइकिल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। एसएसएफ टीम ने घायल ओमनाथ को एम्बुलेंस द्वारा इलाज के लिए सिविल अस्पताल रोपड़ भेज दिया।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...