Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: आशीर्वाद योजना के तहत 12 जिलों के 6,231 लाभार्थियों को मिला लाभ- डॉ. बलजीत कौर
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: आशीर्वाद योजना के तहत 12 जिलों के 6,231 लाभार्थियों को मिला लाभ- डॉ. बलजीत कौर

Mahabir
Last updated: January 15, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा आशीर्वाद योजना के तहत चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान अनुसूचित जातियों के 6,231 लाभार्थियों को 31.78 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है, जिससे प्रदेश भर के हजारों गरीब परिवारों को प्रत्यक्ष आर्थिक सहायता मिली है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार समाज के हर वर्ग को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और आशीर्वाद योजना इसी प्रतिबद्धता का स्पष्ट प्रतीक है, जो गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह के समय आर्थिक बोझ कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

CM Bhagwant Mann
CM Bhagwant Mann

31.78 करोड़ रुपये की राशि जारी

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष के दौरान फरीदकोट, फिरोजपुर, श्री फतेहगढ़ साहिब, फाजिल्का, गुरदासपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, पटियाला, एस.बी.एस. नगर, संगरूर और तरनतारन जिलों से आशीर्वाद पोर्टल पर 6,231 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिन्हें कवर करने के लिए 31.78 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

सामाजिक न्याय मंत्री ने बताया कि इस राशि से फरीदकोट के 155, फिरोजपुर के 242, श्री फतेहगढ़ साहिब के 124, फाजिल्का के 1,647, गुरदासपुर के 226 और जालंधर के 70 लाभार्थियों को वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। इसी प्रकार कपूरथला के 615, लुधियाना के 2,498, पटियाला के 178, एस.बी.एस. नगर के 152, संगरूर के 117 और तरनतारन के 207 लाभार्थियों को भी इस योजना के तहत लाभ पहुंचाया गया है।

Dr Baljit Kaur
Dr Baljit Kaur

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि आशीर्वाद योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा कम आय वाले परिवारों से संबंधित लड़कियों के विवाह के लिए 51,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, ताकि उनके परिवारों को विवाह के समय आर्थिक सहयोग मिल सके।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक पंजाब राज्य का स्थायी निवासी हो, परिवार गरीबी रेखा से नीचे का हो तथा परिवार की सभी स्रोतों से वार्षिक आय 32,790 रुपये से कम हो। पात्र परिवारों की दो बेटियां इस योजना का लाभ लेने की हकदार हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: मोहाली वन मंडल की पहल से सिसवां–मिर्ज़ापुर वन क्षेत्र बना ईको-टूरिज़्म का केंद्र
Next Article Punjab News: मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने लहरागागा में मेडिकल कॉलेज के लिए अरविंद केजरीवाल का जताया आभार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.