LudhianaPunjab News: कार से 14 lakh चोरी करने का मामला सुलझा, 4...

Punjab News: कार से 14 lakh चोरी करने का मामला सुलझा, 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आरोपियों ने कार की नकली चाबी बनवाकर पैसे किए थे चोरी, जांच में पकड़े गए

लुधियानाः दो दिन पहले विश्वकर्मा चौक नजदीक एक स्विफ्ट कार से 14 लाख चोरी हो गए थे। थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस ने चोरी हुए पैसे बरामद कर लिए। वहीं पुलिस ने 4 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों ने नकली चाबी बनवाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी की पहचान अंकुश कुमार, लविश वर्मा, अकाश जेतली और वरूण वशिष्ठ के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से चोरी किया लैपटाप बरामद करने में जुटी है। ADCP देव सिंह ने कहा कि 21 नवंबर सुबह साढ़े 11 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि यशिक सिंगला नाम का प्लास्टिक पालीबेग कारोबारी अपने दोस्त अंकुश के साथ कार में 14 लाख 20 हजार रुपए बैंक में जमा करवाने आया था। पुलिस ने मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस को अंकुश पर उसी दिन शक हो गया था। पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि यशिक सिंगला ने वारदात से एक दिन पहले ही अंकुश को बताया था कि उसने बैंक में करीब 14 लाख रुपए जमा करवाने है वह उसके साथ बैंक में चले। अंकुश ने अपने तीन साथी जिसमें लविश, अकाश जेतली और वरूण वशिष्ठ के साथ प्लानिंग करके स्विफ्ट कार की पहले से ही नकली चाबी बनवाई थी। अंकुश ने अपने दोस्तों से कह दिया था कि जब वह बैंक के अंदर यशिक के साथ जाए तो वह पीछे से गाड़ी खोल कर पैसों वाला बैग निकाल ले। अंकुश यशिक को सिगरेट पिलाने के बहाने कार से दूर ले गया। जिसके बाद अकाश और वरूण ने गाड़ी खोल कर 14 लाख 20 हजार रुपए चुराए। पुलिस ने अंकुश और लविश से रुपए बरामद किए है। बदमाशों ने अकाश और वरुण को 50-50 हजार रुपए इस वारदात को अंजाम देने के बाद देने थे। करीब 2 महीने पहले से अंकुश ने चोरी की वारदात करने की योजना बनाई हुई थी। बदमाशों ने दुगरी इलाके से नकली चाबी बनवाई है। पुलिस चाबी बनाने वाले व्यक्ति की भी तलाश में है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...