LudhianaPunjab News: दुल्हन करती रही इंतजार, लेकिन बारात लेकर नहीं पहुंचा दूल्हा,...

Punjab News: दुल्हन करती रही इंतजार, लेकिन बारात लेकर नहीं पहुंचा दूल्हा, लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः आकाशपुरी इलाके में रहने वाली लड़की की शादी में दूल्हे के ना पहुंचने का मामला सामने आया है। परिवार का आरोप है कि दहेज के आरोपों के चलते दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा। बॉबी ने बताया कि दूल्हे श्रितेश पुत्र गोपाल निवासी मोरिंडा ने लड़की पक्ष से दहेज की मांग की। जिसके चलते शादी वाले दिन वह दहेज की डिमांड पूरी ना होने के चलते बारात लेकर नहीं पहुंचे। बॉबी ने कहा कि दूल्हे की शॉकर की दुकान है और उसके मामा की लुधियाना में मस्ताना मकैनिकल वर्क के नाम की दुकान है। उन्होंने कहा कि बारात ना आने पर लड़की बार-बार बेहोश हो रही है और परिवार का बुरा हाल हो रहा है।

लड़की के पिता संजीव कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हरिके गांव के पास पैलेस में शादी का आयोजन किया गया था। इस दौरान दुल्हन पैलेस में दूल्हे के आने का इंतजार करती रही, लेकिन दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा। लड़की परिवार का आरोप है कि वह लड़के परिवार कई बार फोन लगाते रहे लेकिन लड़के वाले बार-बार बहाने बनाते रहे। जिसके चलते उन्होंने काफी समय तक बरात का इंतजार किया। लड़की के पिता संजीव कुमार ने आरोप लगाया है कि दूल्हे की दहेज की डिमांड पूरी ना होने के कारण वह बारात लेकर नहीं पहुंचा।

पिता ने कहा कि एक दिन पहले वह दूल्हे के घर शगुन देकर लौटे थे। लेकिन अगले दिन यानी शादी वाले दिन काफी देर तक बारात का इंतजार करने के बाद दूल्हे परिवार से कोई नहीं पहुंचा तो विचौले से जब उन्होंने इस मामले को लेकर बात की तो उसने बताया कि उन्हें बताया कि लड़के परिवार की ओर से क्रेटा गाड़ी और 25 लाख रूपए की डिमांड की गई थी, जिसे पूरा नहीं किया गया। इसी के चलते वह बारात लेकर नहीं पहुंचे। पिता ने कहा कि लड़के परिवार से कहा भी कि
उन्हें कुछ समय दिया जाए, वह कुछ करते है। लेकिन उसके बावजूद कोई नहीं पहुंचा।

लड़की पक्ष ने कहा कि कई महीनों की तैयारी के बाद भी लड़की को दुल्हन बनाकर विदा नहीं किया जा सका। परिवार में खुशी का माहौल था वह गम में बदल गया है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का आरोप है कि लड़के वालों ने जो मांगा वो दे दिया, लेकिन बाद में उन्होंने गाड़ी और 25 लाख रुपये नकद की मांग बढ़ा दी, जिसे वे समय पर पूरा नहीं कर सके। जिसके कारण जब उन्होंने दूल्हे परिवार को बार-बार किया तो कभी कहने लगे कि परिवार का कोई सदस्य बीमार है तो कभी वह कुछ ओर बहाना लगाने लगे।

लड़की परिवार का आरोप है कि काफी देर तक लड़के के पक्ष की ओर से कोई सदस्य नहीं पहुंचा। जिसके बाद आख़िरकार, उनकी बेटी दुल्हन की तरह तैयार होकर बिन शादी के वह रह गई। उन्होंने कहा कि लड़के के इस व्यवहार से उनके परिवार को अपमानित होना पड़ा है और सभी लोग सदमे में चले गये हैं। उन्होंने कहा कि सारी तैयारियां एक महंगे पैलेस में की गई थीं जोकि ऐसे ही रह गई। जिसके चलते वे शिकायत दर्ज कराने थाना 8 में पहुंचे और मांग की है कि लड़के और उसके परिवार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। थाने के बाहर लड़की की मां ने कहा कि उनकी बेटी शगुनों के कपड़े पहनकर घर में तैयार बैठी हुई है। उन्होंने कहा कि वह बेटी को कैसे कह देंकि दुल्हन वाले कपड़े उतार दें। पीड़िता ने कहा कि पिछले 2 सालों से वह तैयारियां कर रही है। पिता ने कहा कि चार सोने की अंगूठियां मांगी थी, वह भी उन्होंने दें दी।

उन्होंने कहा कि जो नगदी मांगी वह भी दें दी। लेकिन काफी समय तक बारात ना होने के बाद अब लड़का परिवार कह रहा है कि उनसे गलती हो गई माफ कर दों। पिता ने कहा कि दूल्हे परिवार की माफी मांगने से क्या उनका घाटा पूरा हो जाएंगा। क्या उनकी लड़की दिमागी तौर पर परेशान हो रही है वह ठीक हो जाएंगी। लड़की के पिता ने कहा कि वह इस मामले को लेकर प्रशासन के पास लड़का परिवार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने के लिए आए है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...