LudhianaPunjab News: किसान नेता डल्लेवाल से मिलने पहुंचे सुखदेव ने DMC Hospital...

Punjab News: किसान नेता डल्लेवाल से मिलने पहुंचे सुखदेव ने DMC Hospital के बाहर लगाया धरना, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः किसानों द्वारा खनौरी बॉर्डर और शंभू बॉर्डर पर मरणव्रत को लेकर धरना लगाया गया है। हालांकि धरने पहले पुलिस किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को लेकर डीएमसी अस्पताल आ गई थी, जहां मेडिकल के लिए भर्ती करवाया गया। वहीं इस मामले को लेकर आज संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक के सीनियर नेता सुखदेव सिंह भोजराज डीएमसी अस्पताल पहुंचे, जहां सुखदेव ने आरोप लगाया है कि पुलिस द्वारा उसे जगजीत सिंह डल्लेवाल से मिलने नहीं दिया गया।

इस मामले को लेकर सुखदेव ने डीएमसी के बाहर धरना लगा दिया। मीडिया को जानकारी देते हुए सुखदेव ने बताया कि जगजीत डल्लेवाल को तीसरे दिन से गैर तरीके से अस्पताल में रखा हुआ है। उन्होंने कहा कि आज जब वह मिलने के लिए आए तो उन्हें मिलने नहीं दिया जा रहा। सुखदेव ने कहा कि अस्पताल में किसी को भी मिलने की इजाजत नहीं दी जा रही है। इस दौरान उन्होंने प्रशासन पर डल्लेवाल को अगवा करके अस्पताल में रखने के आरोप लगाए है। सुखदेव ने कहा कि 4 थानों की पुलिस उनकी निगरानी में तैनात की गई है।

वहीं इस मामले में सुखदेव ने केंद्र के इशारे पर सरकार द्वारा कार्रवाई करने के आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि केंद्र और पंजाब सरकार दोनों एक ही है। वहीं शुभकरण की मौत को लेकर उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने 10 दिन पर उस मामले में एफआईआर दर्ज की थी। सुखदेव ने कहा कि डल्लेवाल के बाद सुखजीत सिंह ने बैठना था। ऐसे में तीसरा दिन हो गया है कि वह डल्लेवाल की धरने पर ना बैठने के चलते सुखजीत सिंह बैठे हुए है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि इससे पहले उन्हें भी धरने के ऐलान के दौरान अस्पताल में लाकर बिठाया गया था। उस समय पुलिस ने 8 दिन तक अस्पताल में उन्हें रखा था। वहीं डल्लेवाल को डीएमसी में रखने की सुखदेव ने सख्त निंदा की है। सुखदेव सिंह ने कहा कि धरने को लेकर प्रशासन बौखलाया हुुआ है और किसानों को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसान टूटने वाले नहीं है। सुखदेव सिंह ने कहा कि जब तक डल्लेवाल मोर्चे में शामिल नहीं होते तब तक किसी बात पर कोई सहमती नहीं होगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...