Healthसर्दियों में बार-बार Washroom जाना समान्य, लेकिन ये लक्षण दिखे तो तुरंत...

सर्दियों में बार-बार Washroom जाना समान्य, लेकिन ये लक्षण दिखे तो तुरंत Doctor को दिखाएं

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हेल्थः ठंड में ज्यादा पेशाब आना सामान्य है। जाहिर है सर्दियों में पसीना कम निकलता है, जिससे शरीर पानी की मात्रा को पेशाब के जरिए बाहर निकालता है। इसके अलावा सर्दियों में गर्म पेय जैसे चाय, कॉफी, या सूप का सेवन अधिक होता है, जिससे पेशाब अधिक आ सकता है सकता है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, कई बार यह कुछ गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत भी हो सकता है। यदि बार-बार पेशाब आना सर्दी के कारण नहीं है और इसके साथ अन्य लक्षण भी हैं। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। मूत्र पथ में संक्रमण की वजह से पेशाब ज्यादा आ सकता है। इसके साथ अगर आपको पेशाब के समय जलन, बार-बार पेशाब की तलब, या पेशाब में बदबू जैसे लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो यह जांच का विषय है। सर्दियों में पानी कम पीने से UTI की समस्या बढ़ सकती है।

बार-बार पेशाब आना डायबिटीज का सबसे पहला लक्षण है। दरअसल हाई ब्लड शुगर की वजह से किडनी ग्लूकोज निकालने के लिए अधिक पेशाब बनाती हैं। इसकी वजह से खासकर रात को ज्यादा पेशाब आता है। किडनी की शुरुआती समस्या बार-बार पेशाब और रात में पेशाब की आवश्यकता के रूप में दिख सकती है। किडनी में प्रॉब्लम कई तरह की हो सकती हैं, जैसे कि किडनी में संक्रमण, किडनी की चोट, क्रोनिक किडनी रोग और किडनी फेलियर। इसके अलावा पुरुषों में प्रोस्टेट बढ़ने से मूत्राशय पर दबाव पड़ सकता है, जिससे बार-बार पेशाब आता है।

इन लक्षणों को भूल कर भी न करें नजरअंदाज
– बार-बार पेशाब के साथ जलन या दर्द।
– पेशाब में खून आना।
– बार-बार पेशाब की अचानक शुरुआत।
– बुखार या ठंड लगना।
– पेशाब में रुकावट या मूत्राशय पूरी तरह से खाली न होना।

डिस्क्लेमर: यह केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...