Jalandhar News: सबसे व्यस्त बाजार में छत गिरने से कई दुकानों का हुआ नुकसान, देखें Live

जालंधर, ENS: शहर के सबसे व्यस्त बाजार मिलाप चौक के पास हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां बाजार में दुकान की छत गिर गई। छत गिरने से दुकान के बाहर खड़े वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के दौरान गनीमत यह रही कि छत गिरने के दौरान कोई व्यक्ति मौजूद नहीं थी। इस घटना में 6 दुकानों को नुकसान हो गया। घटना को लेकर अन्य दुकानदारों में रोष पाया जा रहा है। दुकानदारों का कहना हैकि बिल्डिंग 50 साल से अधिक पुरानी है।

वहीं व्यक्ति ने कहा कि घटना के दौरान कुछ समय पहले ही व्यक्ति एक्टिवा से उठकर गए थे। व्यक्ति का कहना है कि घटना के दौरान शैड सहित एसी के प्वाइंट दुकानदारों के टूट गए है। उन्होंने कहा कि घटना के दौरान दुकानदारों का काफी नुकसान हुआ है। आरोप है कि निर्माण का काम कुछ दिनों से चल रहा था, लेकिन बाहर की ओर से कोई सपोर्ट नहीं दी हुई थी, जिसके चलते हादसा हो गया। इस घटना को लेकर अन्य दुकानदारों में भारी रोष पाया जा रहा है।

वहीं घटना के दौरान मौके पर मार्किट प्रधान शैरी चड्ढा पहुंच गए और दोनों पक्षों को शांत करवाया जा रहा है। वहीं दुकानदारों का कहना है कि उन्होंने कई बार इमारत को छत पर ना बनाने के लिए रोका गया था, लेकिन उसके बावजूद दुकानदार नहीं रूका। जिसके बाद आज दुकान की छत गिर गई। दुकानदारों का कहना है कि इमारत गिरने के बाद उक्त निर्माण करने वाले मालिक द्वारा गलती मानने की बजाये झगड़ा किया जा रहा है। जिसको लेकर अन्य दुकानदारों में रोष पाया जा रहा है। इस दौरान घटना स्थल पर भारी हंगामा हो रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और मामले को शांत करवाया जा रहा है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...