सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें नए रेट
नई दिल्ली : सोने के भाव में आज गिरावट दर्ज की गई है। भारत की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 78140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं चंडीगढ़ और जयपुर में भी रेट इसी लेवल पर है। मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत गिरकर 77,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। देश के 10 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत में गिरावट देखी गई है।
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 78,140 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 71,640 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 71,490 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 77,990 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 71,490 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 77,990 रुपये प्रति 10 ग्राम और हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 71,490 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 77,990 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
