Himachalअटल बिहारी वाजपेई महाविद्यालय, बंगाणा में समसामयिकी विषय पर आधारित सेमिनार का...

अटल बिहारी वाजपेई महाविद्यालय, बंगाणा में समसामयिकी विषय पर आधारित सेमिनार का आयोजन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/ सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेई महाविद्यालय, बंगाणा के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा समसामयिकी विषय पर आधारित एक दिवसीय सेमिनार का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस सेमिनार की अध्यक्षता राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रोफ़ेसर सिकंदर नेगी ने की। सेमिनार में मुख्य रूप से दो महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया – “नई शिक्षा नीति 2020” और “प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR)”।सेमिनार के दौरान फाइनल ईयर की छात्रा निकिता कौंडल और कोमल राणा ने “नई शिक्षा नीति 2020” पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने नई शिक्षा नीति के महत्व, इसकी चुनौतियों और देश की शिक्षा प्रणाली में सुधार की दिशा में इसके संभावित प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की। इसके अलावा, फाइनल ईयर की छात्रा अंशिका शर्मा ने “प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR)” पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने FIR की प्रक्रिया, इसके कानूनी पहलुओं और समाज में इसके महत्व पर प्रकाश डाला। इस आयोजन में छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर राजनीति विज्ञान के विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने कहा कि आज के इस सेमिनार का आयोजन केवल एक शैक्षिक गतिविधि नहीं है, बल्कि यह हमें समसामयिक मुद्दों पर सोचने और समझने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। समसामयिक विषयों पर चर्चा करना, हमारे समाज की वर्तमान स्थिति, चुनौतियां और संभावनाओं को समझने के लिए अत्यंत आवश्यक है। सेमिनार ऐसे मंच होते हैं, जहाँ हम सिर्फ किताबों से नहीं, बल्कि वास्तविक जीवन से जुड़े विषयों पर भी गहन विचार-विमर्श करते हैं।इस अवसर पर राजनीति विज्ञान के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनीता राणा, उपाध्यक्ष वासु शर्मा, महासचिव अंकिता मनकोटिया और सहसचिव तनु ठाकुर आदि मौजूद रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...