डंपर ने ट्रैक्टर को मारी जबरदस्त टक्कर, ट्राली के नीचे दबने से किसान का चेहरा पिचका

कोटाः सड़क दुर्घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। वहीं ताजा मामला कोटा से सामने आया है जहां, सड़क हादसे में एक किसान की मौत हो गई। किसान सुरेश कुमार की डंपर से इतनी जबरदस्त टक्कर हुई कि उसका चेहरा ही पिचक गया।

जानकारी मुताबिक, देर रात नांता थाना इलाके के पास गांव राजपुरा का रहने वाला सुरेश कुमार ट्रैक्टर में धान भरकर बूंदी कृषि उपज मंडी में बेचने जा रहा था कि किसान के ट्रैक्टर के पीछे से तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रॉली पलट गई जिससे धान सड़क पर फैल गया और सुरेश ट्रैक्टर के नीचे दब गया।इस दौरान उसका चेहरा पिचक गया, आंत बाहर आ गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

नांता थाना के हेड कॉन्स्टेबल चैन सिंह ने बताया कि सुरेंद्र बुधवार रात को ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर राजपुरा से बूंदी मंडी के लिए निकला था। रात 11 बजे के आसपास डाबी रोड़ पर खड़ीपुर के आगे गिट्टी से भरे डंपर ने ट्रैक्टर ट्रॉली के पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर डंपर छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...