Nationalमाता-पिता और बहन को दी दर्दनाक मौत, जाने वजह

माता-पिता और बहन को दी दर्दनाक मौत, जाने वजह

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : दिल्ली के नेब सराय इलाके में हुए ट्रिपल मर्डर मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मृतकों की पहचान राजेश कुमार (51), कोमल (46) और कविता (23) के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी बेटे ने बताया कि उसने पहले ग्राउंड फ्लोर पर अपनी बहन का गला रेता था और फिर सीढ़ियां चढ़कर ऊपर गया, वहां पिता और मां की हत्या कर दी। उसके बाद उसने खून से सने कपड़े और चाकू को जिम वाले बैग में ले जाकर ठिकाने लगाया। जब वो वापिस आया तो जहां-जहां खून के धब्बे लग गए थे, उन जगहों को साफ किया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके माता-पिता के साथ अच्छे रिलेशन नहीं थे।

वो इस बात से नाराज था कि वे उससे ज्यादा उसकी बहन को पसंद करते थे। उसने कहा कि पिता पढ़ाई के लिए डांटते रहे थे, लेकिन उसका मन पढ़ाई में नहीं लगता था। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने घर के बाहर कई लोगों के सामने उसे डांटा और पीटा था। इस वजह से वो बहुत अपमानित महसूस कर रहा था। आरोपी ने कहा कि घर में मम्मी और बहन भी उसे सपोर्ट नहीं करती थीं। इसी दौरान उसे पता चला कि पिता पूरी प्रॉपर्टी उसकी बहन के नाम कर रहे हैं तो वो नाराज हो गया और उसने उन्हें मारने का फैसला कर लिया।

जानकारी के मुताबिक आरोपी के माता-पिता की शादी की 27वीं सालगिरह थी। राजेश कुमार सेना से रिटायर थे और फिलहाल सिक्योरिटी ऑफिसर के रूप में काम कर रहे थे। उनकी पत्नी हाउस वाइफ थी और बेटी पढ़ाई कर रही थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि नेब सराय इलाके में माता-पिता और बहन की हत्या करने के आरोप में गुरुवार को 20 साल के युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसके खून से सने कपड़े और अपराध में इस्तेमाल किए गए चाकू को नजदीकी जंगल से बरामद कर लिया गया है।

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...