Punjab News : जानलेवा हमले के बाद श्री गुरुद्वारा साहिब में सेवा करते नजर आए सुखबीर बादल, देखें वीडियो

रुपनगर : अमृतसर के गोल्डन टेंपल में हुई घटना के बाद भी सुखबीर बादल की सजा में कोई बदलाव नहीं किया गया। सुखबीर बादल आज यानी गुरुवार को श्री केसगढ़ साहिब पहुंचे हैं, जहां वे दो दिन तक सेवादार की भूमिका निभाएंगे।सुखबीर बादल गोल्डन टेंपल में दो दिन की सजा पूरी करने के बाद तीसरे दिन श्री केसगढ़ साहिब पहुंचे। शिरोमणि अकाली दल के नेता और राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पंजाब के तख्त श्री केसगढ़ साहिब,आनंदपुर साहिब में सेवादारी की।

बादल की धार्मिक सज़ा का तीसरा दिन है।सुखबीर बादल पर कल हुए हमले के बाद गुरुद्वारे में बड़ी संख्या में सुरक्षा तैनात की गई है और गुरुद्वारे के मुख्य प्रवेश द्वार पर सीसीटीवी और मेटल डिटेक्टर लगाए गए है। बादल के साथ अन्य अकाली नेताओं ने भी यहां सेवा की।सुखबीर सिंह बादल ने गुरुद्वारा परिसर में बैठ कीर्तन सुना और अंत में लंगर हॉल में बर्तन साफ किए। एक दिन पहले उन पर जानलेवा हमला हुआ था। पंजाब में शिअद सरकार द्वारा 2007 से 2017 तक की गई ‘‘गलतियों’’ के लिए स्वर्ण मंदिर में ‘सेवादार’ के रूप में बादल की सजा का आज तीसरा दिन है। इससे पहले बुधवार को उन पर हमला किया गया और पूरी घटना कैमरे में दर्ज हो गई। यह हमला सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...