PatialaPunjab News: आज Delhi कूच करेंगे किसान, Police अलर्ट, नहीं मिली परमिशन

Punjab News: आज Delhi कूच करेंगे किसान, Police अलर्ट, नहीं मिली परमिशन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पटियालाः हरियाणा और पंजाब के शंभू बॉर्डर से आज किसान दिल्ली रवाना होंगे। लेकिन किसानों के लिए दिल्ली कूच के दौरान मुश्किलें फिर से बढ़ी हुई है। दरअसल, हरियाणा सरकार ने साफ कर दिया है कि बिना परमिशन के किसान दिल्ली नहीं जा पाएंगे। ऐसे में अभी तक किसानों को कोई परमिशन नहीं मिली है। दूसरी ओर किसानों ने ऐलान कर दिया है कि आज 101 किसानों का जत्था दिल्ली की ओर रवाना होगा। इसे लेकर हरियाणा और पंजाब पुलिस अलर्ट है। शंभू बॉर्डर पर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। वहां नए सिरे से बैरिकेडिंग कर दी गई है। जाली, कैमरे और लाउडस्पीकर तक लगा दिए गए हैं।

अंबाला जिले और खनौरी बॉर्डर पर BNS की धारा 163 (पहले धारा 144) लगा दी गई है। ऐसे में अगर यहां पर 5 या 5 से ज्यादा लोग इकट्‌ठे होते हैं तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली कूच को लेकर जत्थे की अगुआई करने वाले किसान नेता सुरिंदर सिंह चताला ने आज कहा है कि सुरजीत सिंह और सतनाम सिंह पन्नू के साथ बिल्कुल शांति से जत्थे को आगे बढ़ाएंगे। हम बताएंगे कि एक तरफ भाजपा सरकार है, जो किसानों पर कहर ढा रही है। हम सब्र के साथ सरकार से अपनी बात मनवाने के लिए आगे बढ़ेंगे।

वहीं, दिल्ली कूच के लिए तैयार किसान नेता सुरजीत सिंह फूल ने कहा है कि हम हर तरह से तैयार हैं। हमारे गुरुओं ने दिल्ली की हुकूमत के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। अपने आप को कौम के लिए समर्पित कर दिया था। आज किसान भी उसी स्थिति में हैं। आज हमारे गुरु साहिब का शहीदी दिवस भी है, तो ऐसे में दिल्ली जाने का आज से अच्छा दिन नहीं हो सकता।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...