JalandharJalandhar News: सवारियों से भरी बस और पिकअप में टक्कर, 10 घायल,...

Jalandhar News: सवारियों से भरी बस और पिकअप में टक्कर, 10 घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: फिल्लौर लुधियाना से जालंधर जा रही एक निजी कंपनी की बस और पिकअप की टक्कर होने की घटना सामने आई है। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। दूसरी ओर पिकअप वैन पलट गई। घटना फिल्लौर के पास खेहरा-भट्टीया पलाईओवर पर हुआ है। जहां बस ने खड़ी पिकअप वैन में टक्कर मार दी। घटना में 10 लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान दीपक, खेम बहादुर, विमल, राजू, भीम बहादुर, निर्मला, सुख माला, वीणा लक्ष्मी सिनार, चानी सहित एक अन्य के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल फिल्लौर ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पिकअप वैन के ड्राइवर अनित ने बताया कि यात्रियों से भरी बस तेज रफ्तार से आ रही थी और उसकी सीधी टक्कर वैन टकरा गई। पीड़ित का कहना है कि हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। अनिल ने बताया कि पिकअप वैन में माल लाद कर जालंधर की ओर जा रहा था।

इस दौरान वह कुछ क्षण के लिए फ्लाई ओवर पर रुक गया। इतने में यात्रियों से भरी बस तेज गति से आई और वैन को सीधी टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर लगने से वैन में लदा माल भी सड़क पर बिखर गया। हादसे में यात्री बाल-बाल बचे और कई घायल हो गए। पीड़ित ने कहा कि घटना के कारण फ्लाई ओवर पर यातायात भी अवरुद्ध हो गया। एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने राहत कार्य करते हुए बस को साइड में लगा कर यातायात व्यवस्था सुचारू की।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...