National3 बाइक सवारों के बीच टक्कर, 2 बच्चों सहित 5 की मौत

3 बाइक सवारों के बीच टक्कर, 2 बच्चों सहित 5 की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गोरखपुरः उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में भीषण सड़क हादसा होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार 3 मोटरसाइकिलों की आपस में टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में 2 बच्चों सहित 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतकों की पहचान विक्रांत, लाडो, परी, मोनू और सूरज के रूप में हुई है। दरअसल, परिवार बाइक से किसी मुंडन कार्यक्रम से कुनराघाट की तरफ से घर लौट रहे थे। जबकि मोहद्दीपुर बिजली घर के पास रहने वाले विक्रांत (34) अपनी पत्नी (30) और तीन बच्चों दो साल की बेटी लाडो, एक साल की बेटी परी और पांच साल के बेटे अंगद के साथ बाइक से किसी कार्यक्रम से अपने घर लौट रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मोहद्दीपुर में विक्रांत ने जैसे ही अपनी बाइक नहर रोड के पास घर जाने के लिए मोड़ी, उसी दौरान कुनराघाट की तरफ से आ रहे सूरज और मोनू की बाइक से टक्कर हो गई। इसी बीच एक तीसरा बाइक सवार भी आ गया। वह बचने के चक्कर में सामने से आ रहे ट्रक में घुस गया। ये दर्दनाक हादसा गोरखपुर के कैंट थानाक्षेत्र के मोहद्दीपुर नहर पुल के पास हुआ है। जहां देर रात तीन मोटरसाइकिलें आपस में टकरा गईं। इनमें से 3 पुरुषो और 2 बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने विक्रांत, लाडो, परी, मोनू और सूरज को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीनों घायलों निकिता, अंगद और ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार चिन्मयानंद मिश्रा को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भी अस्पताल पहुंच गए और घायलों का हालचाल जाना। शुरुआती जांच में पता चला है कि तीनों बाइक सवार काफी तेज रफ्तार से जा रहे थे, जिसकी वजह से तीनों आपस में टकरा गए और यह हादसा हो गया। पुलिस ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है, सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...