LudhianaPunjab News: जागों में हुए विवाद में चली गोलियां, एक घायल, 3...

Punjab News: जागों में हुए विवाद में चली गोलियां, एक घायल, 3 दिन में दूसरी घटना, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले में लगातार गोलियां चलने की घटनाए सामने आ रही है। 3 दिन पहले माछीवाड़ा पुलिस स्टेशन कूमकाल के अधीन आते गांव कोट गंगूराय में एक शादी वाले घर में जागो की रस्म चल रही थी। इस दौरान नशे में धुत्त पड़ोसी जगदीश सिंह ने अपनी पिस्तौल से गोलियां चला दी। इस घटना में दूल्हे का चचेरा भाई मनदीप सिंह निवासी कोट गंगू राय घायल हो गया था। 3 दिन बाद अब ईश्वर कॉलोनी में जागो समारोह के दौरान 2 पक्षों में विवाद के दौरान गोलियां चलने की घटना सामने आई है।

दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के युवकों ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। हमले में एक युवक घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। मिली जानकारी के अनुसार युवक के हाथ में गोली लगी है। घायल युवक की पहचान गुरु अंगद कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय बलविंदर सिंह के रूप में हुई। अस्पताल में उपचाराधीन बलविंदर सिंह ने बताया कि वह कारपेंटर का काम करता है। वह अपने एक गरीब दोस्त के घर जागो समारोह में शामिल होने गया था, जहां समारोह में आए दो अन्य युवकों से किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई।

विवाद के बाद एक युवक ने उस पर गोली चला दी। हमले में बलविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। फायरिंग के बाद समारोह में भगदड़ मच गई। घायल युवक को समारोह में आए लोगों ने तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां उसे भर्ती कराया गया और शिमलापुरी थाने की पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...