Phagwaraफगवाड़ा: इस मामले को लेकर हिंदू संगठनों में भारी रोष, दुकानें बंद...

फगवाड़ा: इस मामले को लेकर हिंदू संगठनों में भारी रोष, दुकानें बंद करने का ऐलान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कपूरथलाः फगवाड़ा के श्री कृष्ण गौशाला में देर रात कई गाय अचानक बेहोश हो गईं और मरने लगीं। अब तक करीब एक दर्जन गायों की मौत हो चुकी है और कई गायों की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि कुछ शरारती तत्वों ने गायों को जहरीला पदार्थ खिला दे दिया है, जिसके चलते गौं मर रही है। इससे फगवाड़ा वासियों में भारी रोष है। इसके चलते हिंदू संगठनों ने आज से फगवाड़ा शहर की दुकानें बंद रखने का आह्वान किया है। वहां मौजूद अन्य लोगों ने भी इस आह्वान पर सहमति जताई है। इस घटना के बाद फगवाड़ा वासियों के साथ-साथ तमाम हिंदू संगठनों की ओर से विरोध जताया जा रहा है।

हिंदू संगठन के नेता दीपक भारद्वाज ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। उन्होंने प्रशासन से इस घिनौने कृत्य को अंजाम देने वाले लोगों को काबू की अपील की है। साथ ही उन्होंने यह भी ऐलान किया कि जब तक आरोपी पकड़े नहीं जाएंगे, वे दुकानें बंद रखेंगे। उन्होंने कहा कि आज से बाजार बंद रहेंगे। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने भी इस पर सहमति व्यक्त की। घटना की जानकारी मिलने पर सांसद राज कुमार चब्बेवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए सांसद राज कुमार चब्बेवाल ने कहा कि इससे ज्यादा दर्दनाक कोई हादसा नहीं हो सकता। गौशाला में जहर के कारण करीब 10 गायों की मौत हो चुकी है और कई गऊएं इससे पीड़ित भी हैं। उनका इलाज किया जा रहा है, 4-5 गायों को बचाया गया है। उन्होंने डिप्टी कमिश्नर को पशु चिकित्सकों की और टीमें भेजने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मृत गायों का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा, पुलिस भी जांच कर रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इस घटना की निंदा की और इसे बेहद घिनौना काम करार दिया।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...