सुबह-सुबह Police और बदमाशों में चली गोलियां, एक की हालत गंभीर

रोहतकः मनजीत दिघल हत्याकांड को अंजाम देने वाले दो बदमाशों से पुलिस की सोमवार सुबह गोहाना रोड कृष्णा डेरी के पास मुठभेड़ हो गई। इसमें दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए हैं। बदमाशों की पहचान खरखौदा के साहिल और फतेहाबाद के टिब्बी गांव निवासी जसवीर के रूप में हुई है। मुठभेड़ के दौरान आरोपियों ने सीआईए 1 टीम पर भी कई राउंड फायरिंग की। दोनों बदमाशों को पीजीआई में भर्ती कराया गया है। जहां जसबीर की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, दोनों बदमाशों ने ही बैंक्वेट हॉल में घुसकर मनजीत को गोली मारी थी।

बदमाशों की गोली एसटीएफ और सीआईए 1 की टीम को भी लगी थी। हालांकि उन्होंने बुलेट प्रूफ जैकेट पहनी हुई थी इस वजह से बाल बाल बच गए दो गोली पुलिस की गाड़ियों में भी लगी है। मुठभेड़ के दाैरान दोनों ओर से करीब 20 से 22 गोली चली। इस दौरान बदमाशों को भी तीन से चार गोली लगने की बात सामने आई है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश कृष्णा डेरी के पास मौजूद है और वह किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं। सीआईए 1 और एसटीएफ ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों को रोकने का इशारा किया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी थी।

झज्जर के डीघल गांव निवासी मनजीत के चचेरे भाई की बरात शुक्रवार को रोहतक के किलोई गांव में गई थी। यहां पर शादी में सड़क के बाद मनजीत और उसके दोस्त खाना खा रहे थे इसी दौरान बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया और हत्या कर दी। प्रत्यक्षदर्शी बारातियों ने बताया कि हत्यारे काफी देर पहले से ही घात लगाकर बैठे हुए थे और मौका मिलने पर वारदात को अंजाम दिया है बदमाशों ने इस घटना के लिए पहले ही रखी कर रखी थी। उनको पता था कि चचेरे भाई की शादी में मनजीत जाएगा और वहां पर वारदात को आसानी से अंजाम दिया जा सकता है इसी का लाभ उठाते हुए बदमाशों में मनजीत की फार्म हाउस में हत्या कर दी।

मनजीत की हत्या के पीछे हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया का नाम सामने आया है। दोनों ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। बदमाश शादी में बाराती बनकर गए थे और पास में जाकर सीधे सिर में जाकर गोली मार दी। विरोध करने पर पास में खड़े मनदीप को भी पेट में गोली मारकर घायल कर दिया। इस दौरान मची अफरा तफरी का लाभ उठाकर बदमाश मौके से फरार हो गए। मनजीत की हत्या के पीछे हिमांशु भाऊ का नाम आ रहा है। उसने पोस्ट की है और नीरज फरीदपुरिया का भी नाम लिया है।

 

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...