Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Encounter in Jalandhar: जालंधर में एनकाउंटर, बदमाश को लगी गोली, इलाके में फैली सनसनी
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Encounter in Jalandhar: जालंधर में एनकाउंटर, बदमाश को लगी गोली, इलाके में फैली सनसनी

Mahabir
Last updated: January 23, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Encounter in Jalandhar: जालंधर के पास अलावलपुर रोड पर पुलिस और एक वांछित बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी बदमाश के हाथ में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़ा गया आरोपी पिछले महीने एक पेट्रोल पंप पर हुई अंधाधुंध फायरिंग के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था।

Contents
  • बारिश बनी बदमाश की मुश्किल
  • पेट्रोल पंप फायरिंग का मुख्य आरोपी
  • पहले भी हो चुकी हैं गिरफ्तारियां

घायल आरोपी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अलावलपुर पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई परमजीत सिंह अपनी टीम के साथ नियमित गश्त पर थे। जब पुलिस टीम अलावलपुर से गांव डोला की ओर जा रही थी, तभी सामने से एक युवक बाइक पर आता दिखाई दिया।

Encounter in Punjab
Encounter in Punjab

बारिश बनी बदमाश की मुश्किल

पुलिस (Police) को देखकर उसने अचानक दिशा बदल ली और तेज रफ्तार में भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस को उस पर शक हुआ और टीम ने उसका पीछा शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि आज इलाके में हो रही बारिश के कारण सड़क पर फिसलन थी। इसी दौरान आरोपी की बाइक पास के एक खाली प्लॉट के पास फिसलकर गिर गई।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

खुद को पुलिस से घिरा देख बदमाश ने पुलिस टीम पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। पुलिस की गोली आरोपी के हाथ में जा लगी, जिससे वह घायल होकर वहीं गिर पड़ा।

पेट्रोल पंप फायरिंग का मुख्य आरोपी

पुलिस ने घायल आरोपी को तुरंत काबू में लिया और प्राथमिक उपचार के बाद उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। उसकी पहचान भुलत्थ निवासी लवप्रीत उर्फ लभी के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से एक पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और इलाज जारी है।

Jalandhar Police Encounter
Jalandhar Police Encounter

पुलिस ने बताया कि लवप्रीत उर्फ लभी 19 दिसंबर को किशनगढ़ चौक के पास एक पेट्रोल पंप पर हुई बड़ी फायरिंग की वारदात में शामिल था। उस दिन कॉलेज की प्रधानगी को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि तीन कारों में सवार होकर आए बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर करीब 15 राउंड गोलियां चला दी थीं। इस अंधाधुंध फायरिंग में इलाके में दहशत फैल गई थी।

पहले भी हो चुकी हैं गिरफ्तारियां

इस गोलीबारी की घटना में गुरप्रीत गोपी और सौरव नाम के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में पहले ही दो आरोपियों जतिंदर और रक्षित को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। लवप्रीत उर्फ लभी तभी से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी।

Police
Police

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के बाद इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी अहम जानकारियां मिल सकती हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सतर्कता बरत रही है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Jalandhar News: हाईकोर्ट की सख्ती के बाद लतीफपुरा में बड़ी कार्रवाई तय, हटेंगे अवैध कब्जे
Next Article Bomb Threat: पंजाब में एक बार फिर स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने की घेराबंदी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.