Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Jalandhar News: होटल मैरिटन के साथ हो रहा निर्माण विवादों में, जमीन की रजिस्ट्री पर रोक, लीज डीड पर सवाल?
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
जालंधर

Jalandhar News: होटल मैरिटन के साथ हो रहा निर्माण विवादों में, जमीन की रजिस्ट्री पर रोक, लीज डीड पर सवाल?

Mahabir
Last updated: June 2, 2026 5:11 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में नेशनल हाईवे पर स्थित मैरीटन होटल (Mariton Hotel) के साथ हो रहा निर्माण विवादों में फंस गया है। बताया जा रहा है कि यह निर्माण होटल मैरिटन के प्रबंधकों द्वारा करवाया जा रहा है। जिस जमीन पर निर्माण शुरू किया गया था, वहां पहले स्थित एक फैक्ट्री का करीब 5 करोड़ रुपए बिजली बिल ही नहीं भुगतान किया गया है। इनवेस्ट पंजाब (Invest Punjab) में शिकायत के बाद एडिशनल चीफ एक्जीक्यूटिव अफसर ने जालंधर (Jalandhar) के चीफ इंजीनियर को चिट्ठी लिखकर पहले बकाया रकम भुगतान के लिए कहा है।

Contents
  • 5 करोड़ का बिल बकाया
  • PSPCL की सख्ती
  • रजिस्ट्री पर रोक, जमीन लीज करवाई

जालंधर (Jalandhar) में होटल मैरिटन (Mariton Hotel) के प्रबंधकों द्वारा नेशनल हाईवे पर शुरु किया गए निर्माण को पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने रोकने को कहा है। क्योंकि पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) को 5 करोड़ रुपए बिजली बिल वसूल करना है। अगर बिजली बिल जमा नहीं करवाया जाता है तो वहां किसी तरह से कोई निर्माण नहीं हो सकता है। पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) की शिकायत के बाद जिला प्रशासन ने इस जमीन की रजिस्ट्री पर पहले से ही रोक लगा रखी है।

Mariton Hotel Jalandhar
Mariton Hotel Jalandhar

5 करोड़ का बिल बकाया

जालंधर (Jalandhar) के आरटीआई एक्टिविस्ट करणप्रीत सिंह ने इस मामले को लेकर इनवेस्ट पंजाब, मुख्यमंत्री दफ्तर और नगर निगम जालंधर (Municipal Corporation Jalandhar) के कमिश्नर से शिकायत भेजी थी। इस शिकायत पर एक्शन लेते हुए इनवेस्ट पंजाब (Invest Punjab) के एडिशनल चीफ एक्जीक्यूटिव अफसर ने पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) के चीफ इंजीनियर को चिट्ठी लिखकर कहा है कि आर ईएसएस आयरन एंड स्टील फर्म (M/S R ESS IRON & STEEL PVT LTD) का बकाया बिल जमा करवाया जाए।

Mariton Hotel Jalandhar Complaint
Mariton Hotel Jalandhar Complaint

शिकायतकर्ता करणप्रीत सिंह के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) के मैरिटन होटल (Mariton Hotel) के साथ लगती जमीन पर पहले आर ईएसएस आयरन एंड स्टील (M/S R ESS IRON & STEEL PVT LTD) की फैक्ट्री थी। जमीन आज भी इसी फैक्ट्री के नाम पर है। करणप्रीत सिंह का दावा है कि होटल मैरिटन की जमीन भी इसी फैक्ट्री का हिस्सा है। बावजूद पीएसपीसीएल के अफसरों के साथ सांठगांठ कर होटल मालिकों ने बिना पुराना बिजली बिल चुकाए जमीन की रजिस्ट्री करवा ली।

Mariton Hotel Jalandhar
Mariton Hotel Jalandhar

PSPCL की सख्ती

जानकारी के मुताबिक पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड ने आर ईएसएस आयरन एंड स्टील के मालिक को नोटिस भेजकर 5 करोड़ का बकाया भुगतान करने को कहा था। पीएसपीसीएल द्वारा भेजे गए नोटिस में कहा गया कि M/S R ESS IRON & STEEL PVT LTD बिजली बिल 3,02,08,269 का भुगतान ब्याज समेत करे। इस बिल पर पीएसपीसीएल ने 2,01,61,289 रुपए ब्याज बनाया। ब्याज समेत 5,03,69,558 रुपए जमा करवाने को कहा गया। लेकिन ये रकम जमा ही नहीं करवाई गई।

होटल मैरिटन के मालिकों और M/S R ESS IRON & STEEL PVT LTD के मालिक ने बिना बिजली बिल भुगतान किए निर्माण को लेकर एक नया रास्ता खोज निकाला। शिकायतकर्ता के मुताबिक होटल मैरिटन के साथ लगते 120 मरले की जमीन की खरीद फरोख्त की गई। लेकिन कागजों में इसे लीज पर दिखाया गया। चूंकि इस जमीन की रजिस्ट्री पर जिला प्रशासन ने रोक लगा रखी है, जिससे मैरिटन होटल के मालिकों ने M/S R ESS IRON & STEEL PVT LTD के मालिक से मिलकर दिनेश कत्याल के नाम पर उक्त जमीन की लीज करवाई।

Mariton Hotel Jalandhar News
Mariton Hotel Jalandhar News

रजिस्ट्री पर रोक, जमीन लीज करवाई

इसके बाद दिनेश कत्याल ने इसकी लीज गौतम कुकरेज के नाम पर की दी। गौतम कुकरेजा होटल मैरिटन के पार्टनर है। शिकायतकर्ता के मुताबिक दिनेश कत्याल, गौतम कुकरेजा और M/S R ESS IRON & STEEL PVT LTD के मालिक ने मिलकर पीएसपीसीएल के 5 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजली बिल का भुगतान नहीं किया। जिससे अब इस निर्माण पर रोक लगा दी गई है। इस संबंध में पीएसपीसीएल के चीफ इंजीनियर ने कहा है कि पहले 5 करोड़ का बकाया भुगतान होगा, फिर निर्माण किया जा सकता है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Jalandhar News: मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना पुरानी गारंटियों की तरह सिर्फ़ एक भ्रम, फंडिंग और कार्यप्रणाली पर सरकार क्यों चुप– मनोरंजन कालिया
Next Article Punjab News: मान सरकार ने आशीर्वाद योजना के तहत 2,559 परिवारों को 13.05 करोड़ रुपये से सशक्त बनाया- डॉ. बलजीत कौर
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

जालंधर में जनगणना ड्यूटी से गैर हाजिर शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
जालंधर

Jalandhar News: जालंधर में जनगणना ड्यूटी से गैर हाजिर शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

By Mahabir

Jalandhar News: जालंधर में नगर निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों को शनिवार और रविवार को भी करनी पड़ेगी ड्यूटी, जारी हुआ आदेश

By Mahabir
जालंधर

Jalandhar News: जालंधर में PPR मार्केट के इस हुक्का बार में पुलिस की रेड, मालिक समेत 2 गिरफ्तार

By Mahabir

Jalandhar News: अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन ने लद्देवाली फ्लाईओवर के ऊपर से हाई वोल्टेज तार हटाने के लिए की पहल

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.