GurdaspurPunjab News: सरपंच मेजर सिंह गांव के जरूरतमंदों के लिए बने मसीहा,...

Punjab News: सरपंच मेजर सिंह गांव के जरूरतमंदों के लिए बने मसीहा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

खुद के खर्च से बनवाकर दे रहे मकान

गुरदासपुरः पंजाब में कुछ समय पहले ही पंचायती चुनाव हुए थे जिसमें लोगों ने सूझवान और बढ़िया छवि वाले लोगों को वोट देकर सरपंच चुना था। अब सरपंचों ने भी अपने कर्तव्य निभाने शुरू कर दिए हैं। दिन प्रतिदिन पंजाब के विभिन्न गांवों के सरपंचों द्वारा नए-नए कदम उठाकर गांवों को विकास की ओर अग्रसर किया जाता है।

इसी बात का ताजा उदाहरण जिला गुरदासपुर के ब्लॉक कादियां के गांव डल्ला से देखने को मिला है। यहां के सरपंच मेजर सिंह बोपाराय गांव के जरूरतमंदों के लिए निजी तौर पर कई प्रयास कर रहे हैं जिसकी आसपास के गांवों में भी काफी तारीफ हो रही है। इसकी मुख्य वजह यह है कि मेजर सिंह जरूरतमंद परिवारों के लिए पक्का मकान बनाने के लिए खुद से लाखों रुपये खर्च कर रहे हैं।

जानकारी देते गांव के दिव्यांग जिंदा ने बताया कि वह और उसकी पत्नी दोनों दिव्यांग हैं और उनका घर कच्चा था। एक दिन बारिश बहुत तेज हो रही थी और हमारे घर की छत से पानी टपक रहा था। इस दौरान सरपंच मेजर सिंह वहां से गुजर रहे थे। जब उन्होंने घर की हालत देखी तो उन्होंने तुरंत घर बनाने का वादा किया। बाद में उन्होंने अपना वादा पूरा करते हुए अपने निजी खर्च से लैंटर वाला घर बनाकर दिया। वहीं बताया जा रहा है कि सरपंच मेजर सिंह ने इसी तरह गांव के जरूरतमंद परिवारों के लिए 2 और पक्के मकान बनवाकर दिए हैं। सरपंच मेजर सिंह का कहना है कि अगर भगवान की कृपा बनी रही तो वह इसी तरह काम करते रहेंगे।

विकलांग जिंदा और अन्य जरूरतमंद दंपति मनजीत कौर और सुक्खा ने कहा कि हम परमात्मा के बहुत शुक्रगुजार हैं जिन्होंने ऐसे भगवान जैसे इंसान को हमारे पास भेजा है और हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि इसी तरह वह गरीब परिवारों की मदद करते रहें।

सरपंच मेजर सिंह बोपाराय ने बताया कि ये सभी परिवार मेहनतकश हैं और कच्चे घरों में रहते थे। इन्हीं में से एक है दिव्यांग पति-पत्नी का परिवार। परमात्मा ने उन्हें उस तरह से समृथ बनाया है कि वह अपने कुछ सहयोगियों की मदद से इन परिवारों के लिए घर बनाकर उनकी मदद कर सकें। इसी के चलते उन्होंने इनकी मदद की है। उन्होंने कहा कि वह अपनी क्षमता के अनुसार ऐसे कार्य जारी रखेंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...