PatialaPunjab News: आमरण अनशन पर बैठे डल्लेवाल को लेकर अरदास शुरू, देखें...

Punjab News: आमरण अनशन पर बैठे डल्लेवाल को लेकर अरदास शुरू, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः अपनी मांगों को लेकर किसान लगातार धरने पर बैठे हुए हैं और दिल्ली जाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। वहीं पिछले 16 दिनों से किसान नेता जगजीत डल्लेवाल आमरण अनशन पर बैठे हुए है। बताया जा रहा है कि उनकी सेहत लगातार बिगड़ रही है और उनका वजन भी काफी कम हो चुका है। इसी को लेकर किसान नेता डल्लेवाल की अरदास के लिए गुरुद्वारा साहिब पहुंचे है। वहीं डॉक्टरों द्वारा उनकी सेहत की जांच भी की जा रही है। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की नाजुक हालत को देखते हुए आज डॉक्टरों ने उनके वाइटल पैरामीटर्स पर लगातार नजर बनाए रखने के लिए मशीनें इस्तेमाल करनी शुरू कर दी हैं।

डॉक्टरों का कहना है कि जगजीत सिंह डल्लेवाल जी की तबीयत कभी भी कंट्रोल से बाहर हो सकती है। ऐसे में किसान नेता सरवन सिहं पंधेर ने हर धर्म के लोगों से मंदिर, गुरुद्वारा, मस्जिद में जगजीत डलेवाल की सेहत और किसानी आंदोलन की जीत को लेकर अरदास करने की अपील की है। दूसरी ओर किसान जहां सरकार से वार्ता का भी इंतजार कर रहे हैं। वहीं, अब 14 दिंसबर को एक बार फिर से शंभू बॉर्डर से आगे जाने का प्रयास करेंगे। जानकारी के अनुसार, अंबाला के शंभू बॉर्डर के अलावा, किसान जींद के पास पंजाब के खनौरी बॉर्डर पर भी धरना दे रहे हैं।

सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि आंदोलन को 303 दिन हो गए हैं और अब तीसरा जत्था दिल्ली कूच करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से अब तक वार्ता के लिए बुलाया नहीं गया है। 6 मिनट तक पंधेर ने कहा कि पीएम हरियाणा आए और किसानों के मुद्दे पर बात ही नहीं की। दोनों मोर्चों की मांग है कि किसान और मजदूरों को रिहा किया जाना चाहिए। सभी गायकों से अपील है कि किसान संगठनों को सपोर्ट करें।

भाजपा के लोग विश्वास गंवा चुके हैं। इससे पहले, किसानों ने 6 दिंसबर को बॉर्डर पार करने की कोशिश की थी लेकिन कामयाब नहीं हुए थे। इसके बाद 8 दिसंबर को एक बार फिर से 101 किसानों का जत्था दिल्ली जाने के लिए निकला था, लेकिन दोबारा किसान बॉर्डर नहीं लांघ पाए थे और उन्हें दोबारा मार्चे पर लौटना पड़ा था। गौरतलब है कि 13 फरवरी 2024 को किसानों ने दोबारा आंदोलन शुरू किया था, लेकिन वह शंभू बॉर्डर से आगे नहीं जा पाए थे। तब से किसान वहीं पर डेरा डाले हुए हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...