Nationalअभिनेत्री के बेटे की हत्या मामले में 2 गिरफ्तार

अभिनेत्री के बेटे की हत्या मामले में 2 गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : टीवी सीरियल अभिनेत्री सपना सिंह ने अपने 14 वर्षीय बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद बरेली में विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने इस मामले में उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। जिसकी जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को दी है। मंगलवार को 90 मिनट से अधिक समय तक चला अभिनेत्री का विरोध प्रदर्शन स्थानीय पुलिस द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद समाप्त हुआ। पुलिस के मुताबिक अभिनेत्री के बेटे सागर गंगवार के दो दोस्तों अनुज और सनी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

क्षेत्राधिकारी पुलिस आशुतोष शिवम ने बताया कि पोस्टमार्टम से मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। हालांकि जहर या नशे की ओवरडोज से मौत के संकेत मिले हैं।आगे की जांच के लिए शव का विसरा सुरक्षित कर लिया गया है।  थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया अनुज और सनी ने पूछताछ के दौरान कबूल किया कि उन्होंने सागर के साथ मादक पदार्थ और शराब का सेवन किया था। ओवरडोज के कारण सागर बेहोश हो गया। घबराकर वे उसके शव को घसीटकर एक खेत में ले गए और उसे वहीं छोड़ दिया।

मृतक सागर के मामा ओम प्रकाश की शिकायत पर बारादरी पुलिस ने 7 दिसंबर को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर ली थी। शव की पहचान के बाद, घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में अनुज और सनी सागर को घसीटते हुए दिख रहे थे। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद दोनों को हिरासत में लिया गया। घटना के बाद सागर के गांव में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया और लोगों ने सड़क जाम कर दी तथा दोबारा पोस्टमार्टम की मांग की। टीवी कार्यक्रम ‘क्राइम पेट्रोल’ और ‘माटी की बन्नो’ में अपनी भूमिकाओं के लिए मशहूर सपना सिंह मुंबई से लौटीं तो उन्होंने अपने बेटे को मृत पाया। विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने हत्या का मामला जोड़ा और मामले की जांच शुरु कर दी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...