Punjab News: विदेश न जाने से परेशान युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, देखें वीडियो

लुधियानाः सीसीटी कैफे में काम करते युवक ने देर रात अपने कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान 23 वर्षीय लवप्रीत पुत्र जगदीश सिंह वासी राजू कॉलोनी थाना टिब्बा के रूप में हुई है। लवप्रीत परिवार का इकलोता बेटा था। मृतक के पड़ोसियों ने उसका फंदे से लटकता शव देख तुरंत दरवाजा तोड़ कर उसे बचाने की कोशिश की लेकिन युवक दम तोड़ चुका था। मामले की जानकारी देते हुए लवप्रीत के मामा ने बताया कि आज देर शाम लवप्रीत की मां किसी काम से बाजार गई हुई थी। जैसे ही वह बाजार से आई तो कमरे का दरवाजा लगा हुआ था। लवप्रीत के पड़ोसियों ने कमरे में देखा तो वह उसका शव फंदे से लटकता देख दंग रह गए। पड़ोसी दरवाजा तोड़ कर कमरे में दाखिल हुए। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मामा के मुताबिक लवप्रीत एक निजी अस्पताल में बने सीसीटी कैफे में काम करता था। वह कुछ समय पहले सिंगापुर से वापस आया था। अब वह फिर से विदेश जाने का इच्छुक था। परिवारिक सदस्यों से लगातार IELTS करवाने के लिए कहता था। उसके कई दोस्त पहले ही विदेश गए हुए है। जानकारी देते हुए थाना टिब्बा के ASI निर्मल सिंह ने कहा कि लवप्रीत अपने में इकलोता बच्चा था। विदेश जाने की चाह में उसने फंदा लगा सुसाइड कर लिया। पुलिस को किसी तरह का कोई सुसाइड नोट आदि नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...