InternationalRunway की जगह सड़क पर उतरा Plane, हुआ 2 टुकड़े, देखें वीडियो

Runway की जगह सड़क पर उतरा Plane, हुआ 2 टुकड़े, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : अमेरिका के टेक्सास में एक प्लेन रनवे की जगह सड़क पर उतर गया। सड़क पर लैंड करते ही विमान के दो टुकड़े हो गए। सड़क पर लैंडिंग के वक्त विमान ने कई कारों को टक्कर भी मारी। हादसे का शिकार हुआ छोटा विमान दो प्रोपेलर इंजन से लैस था। विमान ने बुधवार सुबह 9:52 बजे विक्टोरिया क्षेत्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और दुर्घटना से पहले लगभग पांच घंटे तक हवा में रहा।

यह बुधवार दोपहर करीब 3 बजे दक्षिण टेक्सास के विक्टोरिया शहर में स्टेट हाईवे लूप 463 पर क्रैश हुआ। चार लोग घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से तीन की जान खतरे से बाहर है। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। विमान हादसे को सड़क पर मौजूद पर्यवेक्षकों ने कैमरे ने कैद कर लिया है। इसमें विमान को सड़क पर उतरते और फिर दो टुकड़े होने के बाद की स्थिति को देखा जा सकता है। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें दिख रहा है कि विमान बेहद कम ऊंचाई पर उड़ते हुए सड़क पर उतरता है। अगले ही पल वह दो टुकड़े हो जाता है और सड़क पर मलबा बिखर जाता है।

विक्टोरिया पुलिस विभाग की उप पुलिस प्रमुख एलाइन मोया ने कहा कि हमें खुशी है कि स्थिति इससे ज्यादा खराब नहीं हुई। यह ऐसी चीज नहीं है जो हम हर दिन देखते हैं। हमें खुशी है कि लोग ठीक हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से तीन की हालत स्थिर है एक शख्स को गंभीर चोट आई है। मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार यह एक ट्विन-इंजन पाइपर पीए-31 विमान था। हादसे के समय केवल पायलट ही विमान में था। विक्टोरिया पुलिस विभाग और संघीय विमानन प्रशासन ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...