Himachalरक्तदान से मिलता है बहुमूल्य जीवन रक्षा का सौभाग्य : उपायुक्त

रक्तदान से मिलता है बहुमूल्य जीवन रक्षा का सौभाग्य : उपायुक्त

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: उपायुक्त जतिन लाल ने गुरुवार को अनंत ज्ञान दैनिक समाचार पत्र की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। इस मौके उन्होंने कहा कि रक्तदान से बहुमूल्य जीवन की रक्षा का सौभाग्य प्राप्त होता है। साथ ही यह पुनीत कार्य समाज में मानवता और सहयोग की भावना को भी प्रोत्साहित करता है। शिविर में भाग लेने वाले रक्तदाताओं की सराहना करते हुए उपायुक्त ने उनके निस्वार्थ सेवाभाव को समाज के लिए एक प्रेरणा बताया। उन्होंने जिला के युवाओं से ऐसे आयोजनों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने का आग्रह किया। रक्तदान करने से शरीर भी स्वस्थ रहता है और एकत्रित किया गया रक्त जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध करवा कर बहुमूल्य जीवन रक्षा भी संभव होती है।

इस एकदिवसीय शिविर में कुल 24 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदान शिविर में जिला ऊना की महर्षि वाल्मीकि गुरु रविदास यूथ एकता महासभा सहित जिला की अन्य संस्थाओं ने भाग भी लिया।
इस दौरान रक्तदान शिविर में भाग लेने वाले युवाओं को अनंत ज्ञान दैनिक समाचार समूह की ओर से स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अनंत ज्ञान के ब्यूरो राजेश शर्मा, सहायक आयुक्त खाद्य्य आपूर्ति जगदीश धीमान, डॉ. सुखदीप सिंह सिधु, डॉ. राकेश अग्निहोत्री, डॉ स्वाति चब्बा, डॉ. विकास, जगत राम शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...