JalandharJalandhar News: कॉलोनी के क्वार्टरों में सांभर आने से लोगों में मचा...

Jalandhar News: कॉलोनी के क्वार्टरों में सांभर आने से लोगों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
जालंधर, ENS: बस्ती बावा खेल और कपूरथला रोड से के पास बने राजा गार्डन कॉलोनी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात कालोनी के क्वार्टरों में सांभर आने से लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों का कहना है कि भागता हुआ सांभर क्वार्टरों में घुस गया। जिसके बाद इलाका निवासियों ने उसे कमरे में बंद कर दिया और मामले की जानकारी जंगलात विभाग को दी। लोगों का कहना है कि सांभर के मुंह और टांगों से खून निकल रहा था। लोगों ने जंगलात विभाग को सूचित किया। वहीं देर रात करीब 11 बजे सांभर को जंगलात विभाग ने जाल बिछाकर काबू किया। मामले की जानकारी देते हुए जंगलात विभाग के रेंज अफसर जसवंत सिंह ने कहा कि पिछले 2 माह में शहर की आया ये 25वां सांभर है। कई जानवर तो घायल हो जाते हैं और कई मर भी जाते हैं। जसवंत सिंह ने कहा कि जब भी ऐसा जानवर शहर में दिखाई दे तो उसे पकड़ने की कोशिश न करें। वैसे तो ये जानवर काफी डरपोक होता है। कई बार अपना बचाव करने के लिए हमला तक कर देते हैं। लेकिन इनसे डरपोक जानवर कोई नहीं है। इसलिए हमें खुद भी ध्यान रखना होगा। जंगली जानवरों का घर खुद मनुष्य खत्म कर रहा है। इसलिए अब ये जानवर शहर के आसपास के गांवों में झुंड बनाकर रहते हैं। जब रास्ता भटकते हैं तो शहर की तरफ रुख कर लेते हैं। उन्होंने बताया कि सांभर को काबू करने के बाद चौहाल के जंगलों में छोड़ दिया गया। वहीं क्वार्टरों के मालिक दर्शन सिंह आहूजा ने बताया कि उन्हें जब पता चला कि सांभर आया है। उन्होंने तुरंत जंगलात विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। क्वार्टर में जो महिला थी। उसने सूझ बूझ दिखाते हुए बाहर से कुंडी लाग दी थी। जंगलात विभाग के कर्मचारी प्रदीप कुमार ने कहा कि सांभर किसी वाहन की टक्कर से घायल हुआ लगता था। जिसकी मरहम पट्टी भी की गई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...