TechWhatsApp Users के लिए खुशखबरी, ये 4 नए Features बनाएगा App को...

WhatsApp Users के लिए खुशखबरी, ये 4 नए Features बनाएगा App को और भी मजेदार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

टेकः आज के समय में WhatsApp का प्रचलन काफी बढ़ गया है। हर किसी के मोबाइल में इसका इस्तेमाल आम हो गया है। वहीं वॉट्सऐप भी अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर लेकर आ रहा है। हाल ही में वॉट्सऐप 4 नए फीचर लेकर आया है। जो मोबाइल यूजर के लिए वॉट्सऐप ऑडियो और वीडियो कॉलिंग के एक्सपीरिएंस को पहले से काफी शानदार बना देंगे।

मेटा एन्ड पर्सनल मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप ने अपने ब्लॉकपोस्ट से नए अपडेट की जानकारी दी है। वॉट्सऐप ने सेलेक्टेड यूजर को ग्रुप कॉल में जोड़ने का ऑप्शन दिया है। नया फीचर उस दौरान काफी मजेदार साबित होगा, जब आप किसी के लिए सीक्रेट तरीके से पार्टी या फिर गिफ्ट तैयार कर रहे हैं।

वॉट्सऐप वीडियो कॉलिंग में नया नाइट मोड और कॉल इफेक्ट जोड़ा जा रहा है, जो वॉट्सऐप यूजर को कई तरह के इफेक्ट जैसे पपी ईयर, माइक्रोफोन, अंडरवाटर इफेक्ट जोड़ने की इजाजत देता है। वॉट्सऐप की ओर से वादा किया जा रहा है कि 1:1 और ग्रुप वीडियो कॉलिंग में हायर रेजोल्यूशन वीडियो क्वॉलिटी ऑफर की जा रही है, जिससे वीडियो कॉलिंग के दौरान शानदार पिक्चर क्वॉलिटी मिलती है।

वॉट्सऐप की ओर से डेस्कटॉप कॉलिंग के लिए कुछ बदलाव किए गए हैं। इन बदलाव के साथ वॉट्सऐप डेस्कटॉप यूजर सीधे नंबर डॉयल कर पाएंगे। साथ ही ऐप ओपन करने के साथ ही कॉल टैब पर क्लिक कर पाएंगे। इस पर कॉल शुरु करने के साथ लिंक क्रिएट करने की भी सुविधा मिलेगी।

वॉट्सऐप की ओर से नया टाइपिंग इंडिकेटर फीचर जोड़ा जा रहा है, जिससे चैट्स में रियल-टाइम चैटिंग का शानदार एक्सपीरिएंस मिलेगा। इस फीचर की मदद से यूजर सामने के टाइपिंग के एक्टिव होने को देख पाएंगे। यह मौजूदा टाइपिंग विजुअल्स को रिप्लेस करेगा।

वॉट्सऐप के इन सभी नए फीचर की मदद से यूजर एक्सपीरिएंस को पहले से बेहतर बनाने की कोशिश होगी। यूजर पहले के मुकाबले जल्द मैसेज टाइप कर पाएंगे। साथ ही नए टाइपिंग विजुअल्स देखने को मिलेंगे। वॉट्सऐप ग्रुप चैट में उन सभी यूजर के प्रोफाइल पिक्चर को ऐड करेगा, जो नया मैसेज टाइप कर रहे होंगे। इससे यूजर आसानी से सही मैसेज पर रिप्लाई दे पाएंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...