Breaking NewsPunjab News: 8 किलो अफीम, 5 पिस्टल और कारतूस सहित 3 आरोपी...

Punjab News: 8 किलो अफीम, 5 पिस्टल और कारतूस सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोगाः नशे और क्राइम के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस ने 2 अलग-अलग मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें से एक मामले में पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5 पिस्टल और 10 कारतूस बरामद किए, जबकि दूसरे मामले में 8 किलो अफीम सहित 2 तस्कर गिरफ्तार किए गए है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी अजय गांधी ने बताया कि उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 2 मामलों में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने कहा कि टीम को गुप्त की सूचना मिली थी कि आरोपी मंडी में अवैध हथियार बेचने की फिराक में खड़ा है। जिसके बाद उनकी टीम ने मंडी से आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 5 देसी पिस्टल और 10 कारतूस बरामद किए गए।

आरोपी की पहचान गुरलाल सिंह निवासी करनाल, हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी का साथी गुरमीत सिंह फिरोजपुर जिले के गांव घल खुर्द का रहने वाला है। उसके अलग-अलग गैंगस्टर के साथ सम्बन्ध है और नजायज असला बेचने का धंधा करते है। अभी उन्होंने उससे अवैध असला मंगवाया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जा रहा है गुरलाल सिंह पर पहले भी मोहाली में 3 मामले SBS नगर रोहान थाने में दर्ज है, जबकि हरदीप सिंह की गिरफ्तारी अभी बाकी है हरदीप सिंह पर भी पहले एक मामला फाजिल्का में दर्ज है।

दूसरी केस में एसएसपी ने बताया कि पुलिस पार्टी ने निहाल सिंह वाला के अधीन आते गांव भागी के बस स्टैंड पर नाकेबंदी की हुई थी। इस दौरान उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली की जगरूप सिंह ओर गुरप्रीत सिंह अफीम बेचने का धंधा करते है। वह अपनी स्विफ्ट कार नंबर P B..08 B J 2882 में अफीम लेकर बरनाला की ओर से अपने गांव बूट्टर की ओर कार से आ रहे है। नाकेबंदी पर जब कार रोककर तलाशी ली गई तो तालाशी दौरान 8 किलो अफीम बरामद हुई। आरोपियों ने कंडक्टर साइड पर बनाई हुई डिग्गी में 8 किलो अफीम छुपाई हुई थी। थाना निहाल सिंह वाला में NDPS के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर अगली करवाई शुरू कर दी है आरोपियों से 8 किलो अफीम और एक स्विफ्ट कार कब्जे में ले ली गई है आरोपियों पर पहले कोई भी मामला दर्ज नहीं है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...