Himachalउपमुख्यमंत्री ने "इन द एक्सप्लोरेशन ऑफ लाइफ: व्हाई वी लाई" पुस्तक का...

उपमुख्यमंत्री ने “इन द एक्सप्लोरेशन ऑफ लाइफ: व्हाई वी लाई” पुस्तक का किया विमोचन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना /सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज(शनिवार) गोंदपुर जयचंद स्थित अपने निवास पर नवोदित लेखिका एवं शिक्षाविद निहारिका अग्निहोत्री की पुस्तक “इन द एक्सप्लोरेशन ऑफ लाइफ: व्हाई वी लाई” का विमोचन किया। इस पुस्तक में झूठ बोलने के मनोवैज्ञानिक और सामाजिक पहलुओं पर गहराई से प्रकाश डाला गया है।

यह पुस्तक सभी झूठ बोलने वालों को समर्पित है और इस विचार को सामने रखती है कि हममें से हर किसी ने जीवन में कभी न कभी झूठ बोला है। उपमुख्यमंत्री ने निहारिका को इस रचना के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस दौरान लेखिका निहारिका के साथ उनकी माता कामिनी अग्निहोत्री तथा अन्य परिजनों में राजकुमार, नवीन कुमार और बहन आकृति अग्निहोत्री उपस्थित रहे।

लेखिका के बारे में

निहारिका अग्निहोत्री इंडस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, बाथू (ऊना) में प्रबंधन विभाग में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री प्राप्त की है और वर्तमान में मैनेजमेंट में पीएचडी कर रही हैं। उनकी विशेष रुचि मानव व्यवहार, संगठनात्मक संस्कृति और प्रबंधन के क्षेत्र में है।

निहारिका की पुस्तक “इन द एक्सप्लोरेशन ऑफ लाइफ: व्हाई वी लाइ” में उन्होंने मानवीय रिश्तों, सामाजिक अपेक्षाओं और व्यक्तिगत विकास की जटिलताओं को गहराई से खोजा है। यह पुस्तक झूठ के विभिन्न पहलुओं पर एक विचारोत्तेजक दृष्टिकोण प्रस्तुत करती है और पाठकों को आत्म-चिंतन के लिए प्रेरित करती है।

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गोंदपुर जयचंद की रहने वाली निहारिका अपनी जड़ों और सांस्कृतिक मूल्यों से गहराई से जुड़ी हैं। उनके लेखन और अकादमिक कार्य में यह जुड़ाव स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...