Himachalप्रदेश की कांग्रेस सरकार युवा विरोधी: चौहान

प्रदेश की कांग्रेस सरकार युवा विरोधी: चौहान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं अधिवक्ता अजय चौहान ने बीते वीरवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में स्कूल, कॉलेजों में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए पीरियड आधार पर गेस्ट टीचर्स भर्ती पॉलिसी को हिमाचल प्रदेश के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के साथ भद्दा मजाक बताया है ।

चौहान ने प्रदेश सरकार से तुरंत पॉलिसी को वापस लेने की मांग की। उन्होंने बताया कि प्रदेश के अंदर युवा लंबे समय से प्रतियोगी तैयारी तथा शोधार्थी युवाओं के साथ प्रदेश सरकार ने स्कूलों में जेबीटी, टीजीटी, पीजीटी और कॉलेजों में सहायक आचार्य के रिक्त पदों पर गेस्ट फैक्लटी को प्रति लेक्चर आधार पर रखे जाने की पॉलिसी को लागू किए जाने के फैसले को युवाओं के भविष्य के साथ धोखा बताया है।|

उन्होंने कहा कि सरकार अपनी गारंटियों के मुताबिक युवाओं को स्थाई रोजगार देना चाहिए न कि अस्थाई पीरियड और गेस्ट भर्ती के नाम पर युवाओं के साथ धोखा करना चाहिए ।

अजय चौहान ने बताया कि कुछ महीने पूर्व भी इस प्रकार की चर्चा चली कि प्रदेश सरकार गेस्ट शिक्षक की भर्ती करेगी लेकिन भाजपा और युवाओं के विरोध के बाद प्रदेश के मुखमंत्री को मीडिया से रूबरू होकर इसका खंडन करना पड़ा था कि सरकार भविष्य में भी इस प्रकार के गेस्ट शिक्षक भर्ती नहीं करेगी । लेकिन चंद महीनों के बाद वीरवार को कैबिनेट की मीटिंग में यह पॉलिसी भी बन गई । जो यह दर्शाता है कि सरकार की कथनी और करनी में बहुत फर्क है । चौहान ने बताया की यह सरकार पूरी तरह से युवा विरोधी है और जब से कांग्रेस सता में आई है आए दिन ऐसे कई युवा विरोधी फैसले ले रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के स्कूलों में जेबीटी, टीजीटी, पीजीटी और कॉलेजों में सहायक आचार्य के रिक्त पदों पर गेस्ट फैक्लटी को प्रति लक्चर आधार पर रखे जाने की पॉलिसी बनाऐ।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...