Nationalहथियारबंद हमलावरों ने चलाई गोलियां, 2 की मौत

हथियारबंद हमलावरों ने चलाई गोलियां, 2 की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : मणिपुर में एक बार फिर हिंसा की खबर आई है। राज्य के काकचिंग जिले में अज्ञात हमलावरों ने बिहार के दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों की पहचान सुनालाल कुमार (18) और दशरथ कुमार (17) के तौर पर हुई है।  मृतक बिहार के गोपालगंज जिले के यादवपुर थाना क्षेत्र के राजवाही गांव के रहने वाले थे। वे कुछ निर्माण कार्य में लगे हुए थे और काकचिंग में किराए के मकान में रहते थे। इस घटना से सनसनी फैग गई। पुलिस इस पूरे मामले को गंभीरता से लेकर छानबीन में जुटी है।

मणिपुर के काकचिंग जिले में गत शाम अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने बिहार के दो प्रवासी मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कुछ हथियारबंद हमलावरों ने काकचिंग-वबागई रोड पर केराक में पंचायत कार्यालय के पास दो प्रवासी श्रमिकों की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम उस वक्त किया जब पीड़ित कुछ अन्य लोगों के साथ अपनी साइकिल से जा रहे थे। पुलिस इस मामले में यह पुष्टि नहीं कर सकी कि प्रवासी श्रमिकों पर हमला किसने किया।

सुरक्षा बलों ने हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया है। इससे पहले भी कई मौकों पर मणिपुर में प्रवासी श्रमिकों पर हमले हो चुके है। इस बीच पहाड़ी और घाटी जिलों के सीमांत और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी अभियान के दौरान कंगपोकपी जिले में एक .22 राइफल, एक .303 राइफल, 49 जिंदा राउंड और विभिन्न प्रकार के गोला-बारूद सहित हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए।  पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार को थौबल जिले में नियमित गश्त के दौरान सलुंगफाम थोंगखोंग में मणिपुर पुलिस कमांडो पर हथियारबंद उग्रवादियों ने हमला किया। कमांडो ने भी हमले का जवाब दिया और छह उग्रवादियों को पकड़ लिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...