SangrurPunjab news: जगजीत डल्लेवाल से मिलने पहुंचे गृह मंत्रालय के डायरेक्टर और...

Punjab news: जगजीत डल्लेवाल से मिलने पहुंचे गृह मंत्रालय के डायरेक्टर और DGP गौरव यादव, देखें Video

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

संगरूरः अपनी मांगों को लेकर किसान लगातार दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का मरणव्रत आज 20वें दिन में प्रवेश कर गया है। रविवार को डीजीपी पंजाब गौरव यादव समेत अन्य सीनियर पुलिस अधिकारी किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का हाल जानने पहुंचे हैं।

इस दौरान उनके साथ केंद्र सरकार के एक अधिकारी महक मिश्रा, डी.आई.जी. पटियाला मनदीप सिंह सिद्धू, डिविजनल कमिश्नर पटियाला, डी.सी. पटियाला डॉ. प्रीति यादव, एस.एस.पी. पटियाला डॉ. नानक सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। इस दौरान किसान संगठन के नेताओं व पुलिस अधिकारियों के बीच बैठक हुई।

पंजाब के डीजीपी द्वारा अनशन समाप्त करवाने या केंद्र से बातचीत का प्रयास किया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद पंजाब सरकार भी सतर्क हो गई है। शनिवार को डीसी व एसएसपी पटियाला ने भी जगजीत सिंह डल्लेवाल से मुलाकात की थी, जिसके बाद अगले दिन ही डीजीपी गौरव यादव खनौरी बॉर्डर पर पहुंचे।

किसान नेता सुखजीत सिंह हरदोझंडे ने कहा कि डीजीपी पंजाब पहुंचे हैं, उनके द्वारा डल्लेवाल से मुलाकात की जाएगी। केंद्र से बातचीत की संभावना दिखाई दे रही है। डीजीपी के काफिले को किसानों द्वारा रोका गया है, जहां से सीनियर अधिकारी ही आगे जाएंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...