Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Jalandhar: गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर जालंधर में ट्रैफिक प्लान जारी, दोपहर 1 बजे तक कई मार्ग रहेंगे बंद
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Jalandhar: गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर जालंधर में ट्रैफिक प्लान जारी, दोपहर 1 बजे तक कई मार्ग रहेंगे बंद

Mahabir
Last updated: January 26, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar: जालंधर जिले में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह को लेकर पुलिस प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक रूट प्लान जारी किया है। यह योजना सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक लागू रहेगी।

Contents
  • पार्किंग की विशेष व्यवस्था
  • कई मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध
  • वैकल्पिक रास्तों की व्यवस्था

समारोह श्री गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा, जहां भारी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस ट्रैफिक प्लान का मुख्य उद्देश्य समारोह में शामिल होने वाले दर्शकों के आवागमन को सुचारु बनाना और शहर में ट्रैफिक जाम की स्थिति से बचना है।

Traffic Divert Route
Traffic Divert Route

पार्किंग की विशेष व्यवस्था

इसके तहत जालंधर (Jalandhar) बस स्टैंड से आने-जाने वाली यात्री बसों और अन्य वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। समारोह में आने वाले दर्शकों की सुविधा के लिए स्टेडियम के आसपास कारों, बसों और निजी वाहनों के लिए विशेष पार्किंग व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

पुलिस का कहना है कि पर्याप्त संख्या में ट्रैफिक कर्मियों की तैनाती की जाएगी ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो और यातायात सामान्य रूप से चलता रहे।

Independence Day
Independence Day

कई मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध

ट्रैफिक प्लान के तहत समरा चौक से नकोदर-मोगा की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वी प्वाइंट नकोदर रोड से मिल्क बार चौक की ओर अन्य वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। इसके अलावा नकोदर चौक से गुरु नानक मिशन की ओर आने वाले वाहनों पर भी रोक रहेगी।

टी प्वाइंट एपीजे कॉलेज से चुनमुन मॉल, मसंद चौक से मिल्क बार चौक, गीता मंदिर ट्रैफिक सिग्नल लाइट से सिटी चान-मुन चौक तक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। मेड प्रतापपुरा से नकोदर रोड होते हुए सीटी इंस्टीट्यूट, अर्बन एस्टेट, कूल रोड और समरा चौक की ओर डायवर्जन लागू रहेगा।

Traffic Divert Route
Traffic Divert Route

वैकल्पिक रास्तों की व्यवस्था

जालंधर बस स्टैंड से कपूरथला की ओर जाने वाली बसें और भारी वाहन पीएपी चौक से करतारपुर रूट का उपयोग कर सकेंगे। नकोदर और शाहकोट जाने वाले वाहन बस स्टैंड, समरा चौक, कूल रोड, अर्बन एस्टेट फेस-2, सिटी इंस्टीट्यूट और गांव प्रतापपुरा मार्ग से जा सकेंगे। वहीं, नकोदर, शाहकोट और मोगा की ओर जाने वाली बसें पीएपी चौक, रामामंडी चौक और जमशेद बाईपास से होकर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगी।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें। किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 0181-2227296 पर संपर्क किया जा सकता है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab: पाकिस्तान-आधारित आतंकी शहज़ाद भट्टी का मुख्य सहयोगी गिरफ्तार, पिस्तौल बरामद
Next Article Punjab News: पंजाब में चाइना डोर की चपेट में आने से महिला की मौत
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.