Baddiग्रामीण अर्थव्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य पर होगा ज्यादा फोकस: मुख्यमंत्री

ग्रामीण अर्थव्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य पर होगा ज्यादा फोकस: मुख्यमंत्री

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रेडक्रोस मेले में बोले मुख्यमंत्री, भाजपा ने गरीबों के हकों को दरकिनार कर साधन संपन्न परिवारों को दी सब्सिडी

बद्दी/सचिन बैंसल: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के बरूना में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी बजट में प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

उन्होंने नालागढ़ में बिजली बोर्ड का अधीक्षण अभियंता कार्यालय, रामशहर में अग्निशमन केंद्र और क्वारणी व साई चढ़ोग में पटवार वृत्त खोलने की घोषणा की। उन्होंने बरुणा इंडोर स्टेडियम को दो करोड़ रुपये प्रदान करने, चिकनी खड्ड पर पुल का निर्माण और सडक़ों के सुदृढ़ीकरण के लिए उचित आर्थिक सहायता मुहैया करवाने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोंगों का नाम शहीद राइफलमैन राजेश ऋषि के नाम पर करने की घोषणा की। नालागढ़ में एकीकृत खेल परिसर के निर्माण के लिए राज्य सरकार पूरी वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने पंजेहरा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा भी की।

ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि वह जल्द ही एक मेगावाट क्षमता की ग्रीन हाइड्रोजन परियोजना का शिलान्यास करने के लिए नालागढ़ आएंगे। उन्होंने कहा कि ग्रीन हाइड्रोजन भविष्य की अहम ऊर्जा है और राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण के प्रयास कर रही है ताकि आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ जलवायु और वातावरण मिल सके। प्रदेश सरकार गरीब और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है। साधन सपंन्न परिवारों को सब्सिडी छोडऩे के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह महज घोषणाएं नहीं करना चाहते हैं। शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षक और स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सक व अन्य स्टाफ न हो तो ऐसी घोषणाओं का कोई लाभ नहीं। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने चुनाव जीतने के लिए प्रदेश का खजाना लुटा दिया। भाजपा सरकार द्वारा गरीबों के हकों को दरकिनार कर साधन संपन्न परिवारों को भी सब्सिडी दे दी गई।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण हिमाचल प्रदेश गुणात्मक शिक्षा में 21वें स्थान पर पहुंच गया है और राज्य के स्वास्थ्य संस्थान सिर्फ रेफरल अस्पताल बनकर रह गए। वर्तमान प्रदेश सरकार की ओर से शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव किए जा रहे हैं। चरणबद्ध तरीके से राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार ने बीते वर्ष में 2,600 करोड़ रुपए का अतिरिक्त राजस्व अर्जित किया है। यह धनराशि कल्याणकारी योजनाओं के लिए आवंटित की जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है। बीते वर्ष 23 हजार परिवार आपदा के कारण प्रभावित हुए लेकिन राज्य सरकार ने केंद्र सरकार की मदद के बिना अपने संसाधनों से प्रभावित परिवारों को फिर से बसाया है।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री (कर्नल) डॉ. धनीराम शांडिल, विधायक हरदीप बावा, जोगिंद्रा बैंक के चेयरमैन मुकेश शर्मा, कांग्रेस नेता शिव कुमार मदन चौधरी, हुस्न चंद ठाकुर ,सहित विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...