Healthकैंसर से बचाव के लिए अलर्ट होना जरूरी, शुरुआती संकेतों को जाने

कैंसर से बचाव के लिए अलर्ट होना जरूरी, शुरुआती संकेतों को जाने

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हेल्थः कैंसर के प्रति जागरूक होना समय की मांग है, इसलिए कहा जाता है शरीर में छोटा सा भी बदलाव दिखे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। अगर शुरुआत में ही कैंसर की पकड़ हो जाए तो इसका 100 फीसदी इलाज किया जा सकता है। कैंसर शरीर में कहीं भी हो सकता है।

यदि मुंह, गला या सिर के आसपास कैंसर फैल जाए तो इसे गले का कैंसर या ओरल कैंसर या माउथ कैंसर कहते हैं। जितने भी तरह के कैंसर होते हैं, सबकी शुरुआत बहुत धीमी होती है और इसे पूरी तरह विकसित होने में कई साल लग सकते हैं। ऐसे में मकसद यही है कि हर कोई इस खतरनाक बीमारी के प्रति जागरूक हो। गले के कैंसर के कुछ प्रमुख संकेतों के बारे में अलर्ट होना भी जरूरी है।

1. गले के किसी भी हिस्से में यदि मस्सा या गांठ दिखे तो तुरंत चौकन्ना हो जाना चाहिए। यह गले के कैंसर का संकेत हो सकता है। हालांकि जरूरी नहीं कि यह कैंसर ही हो लेकिन इसका रिस्क ज्यादा रहता है। इसमें गले की स्किन में बेतरतीब उभार आने लगते हैं।

2. मुंह में छाले, फोड़े, फुंसी होते रहते हैं। इसे लोग आसानी से ठीक भी कर लेते हैं, लेकिन अगर मुंह में घाव हो और ठीक न हो तो इसे खतरे की घंटी समझना चाहिए। ऐसे मामलों में तुरंत डॉक्टर के पास जाकर जांच करवाए।

3. अगर कफ के साथ खून आने लगे तो इसके कई कारण हो सकते हैं, लेकिन यह कैंसर का भी कारण हो सकता है। इसके लिए जांच कराने से ही पता चलेगा। ऐसे मामले में कोताही न बरतें।

4. अगर गले या मुंह में कैंसर होता है तो दांत ढीले होने लगते हैं। जब दांत ढीले होने लगे तो तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए।

5. अगर बहुत ज्यादा सर्दी है तो थोड़ा बहुत आवाज में भारीपन आ जाता है लेकिन जब इसके बिना भारीपन आ जाए या भारीपन जाए ही नहीं तो इसका मतलब है कि गले के कैंसर की शुरुआत हो सकती है।

6. जब आप खाना खा रहे हैं या निगल रहे हैं तो इसमें दिक्कत होती है या दर्द होता है तो यह भी कैंसर का संकेत हो सकता है।

गले या मुंह के कैंसर से बचने के लिए किसी भी तरह से तंबाकू का सेवन न करें। गुटखा और सुपारी का सेवन भी कैंसर की वजह बन सकता है। इसलिए इन चीजों को हाथ न लगाए। इसके अलावा शराब न पीएं. डॉ. आदित्य सरीन ने बताया कि यौन संबंध के दौरान ओरल संबंध या मुख मैथून से ह्यूमन पेपिलोमा वायरस का संक्रमण हो सकता है जो गले या मुंह के कैंसर के लिए जिम्मेदार हो सकता है। इसलिए सुरक्षित यौन संबंध बनाएं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...