Nationalमौसम विभाग ने कड़ाके की ठंड का Alert किया जारी

मौसम विभाग ने कड़ाके की ठंड का Alert किया जारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : देशभर में मौसम का मिजाज बदल चुका है। पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश हो रही है, जिसका असर उत्तर भारत में भी देखने को मिल रहा है। देशभर में मौसमी परिस्थितियां लगातार बदल रही हैं।  दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और यूपी जैसे राज्यों में लगातार पारा गिर रहा है और शीतलहर देखने को मिल रही है।दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफान के प्रभाव से अगले दो दिनों में तेज हवाओं और भारी बारिश का अनुमान है। वहीं, उत्तर और मध्य भारत में शीतलहर और घने कोहरे ने ठंड के प्रकोप को और बढ़ा दिया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए शीतलहर और कोहरे का अलर्ट जारी किया है।  भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने एक बार फिर देश के कई हिस्सों में खराब मौसम का अलर्ट जारी किया है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और केरल में अगले 48 घंटों के दौरान भारी बारिश के आसार हैं। दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने और चक्रवातीय प्रभाव के कारण ये स्थिति बनी हुई है। तमिलनाडु और आसपास के क्षेत्रों में 12 सेंटीमीटर से अधिक बारिश हो सकती है।

IMD ने चेतावनी दी है कि अगले पांच दिनों तक समुद्र तटीय इलाकों में ऊंची लहरें उठने और दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश का खतरा है। साथ ही, उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानों में घने कोहरे की संभावना भी जताई गई है। यह स्थिति साइक्लोनिक सर्कुलेशन, पश्चिमी विक्षोभ और बर्फीली हवाओं के सक्रिय होने के कारण बनी हुई है। मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और ओडिशा समेत कई राज्यों में भीषण शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर भारत के राज्यों में ठंडी हवाएं और घना कोहरा यातायात और जनजीवन को प्रभावित कर सकता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...