2.57 करोड़ रुपये के जाली नोटों सहित चार गिरफ्तार

नई दिल्ली : गुजरात के सूरत में 2.57 करोड़ रुपये मूल्य के जाली नोट जब्त किए गए और इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।आरोपियों की पहचान दत्तात्रेय रोकडे, राहुल निवासी विश्वकर्मा निवासी अहमदनगर और राहुल काले और सूरत निवासी गुलशन गुगाले के तौर पर हुई है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि चारों आरोपी महाराष्ट्र के अहिल्यानगर के निवासी है। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम सरोली में जब चारों आरोपी तीन बैग लेकर पैदल जा रहे थे तो एक जांच चौकी पर उन्हें पकड़ लिया गया।पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने 500 रुपये के जाली नोट की 43 गड्डियां छिपा कर रखी थीं, जिनमें से प्रत्येक में 1,000 नोट थे। लोगों को ठगने के लिए इन गड्डियों में सबसे ऊपर और सबसे नीचे के नोट असली थे।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा 21 ऐसी गड्डियां भी बरामद की गईं, जिनमें से प्रत्येक में 200 रुपये मूल्य के 1,000 नोट थे। उनकी योजना इन नोटों के जरिए बैंकों, बाजारों आदि में आम लोगों को ठगने की थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जाली नोटों पर सीरियल नंबर नहीं थे और उनकी जगह भारतीय बच्चों का खाता छपा हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि चारों आरोपियों को भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(2) (धोखाधड़ी), 61 और 62 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...