धर्मः जब भी बात महाभारत के युद्ध की आती है तब धृतराष्ट्र के पुत्र दुर्योधन का जिक्र सबसे पहले होता है। दरअसल युद्ध का मुख्य कारण ही दुर्योधन को माना जाता है क्योंकि दुर्योधन ने द्रौपदी का चीर हरण करवाया जिसका बदला पांडवों ने युद्ध से लिया था। महाभारत ग्रंथ में दुर्योधन की पत्नी का भी जिक्र है, लेकिन इसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं।
कौन थीं भानुमतिः दुर्योधन की पत्नी का नाम भानुमति था जो कई गुणों से संपन्न थीं। लेकिन कुछ कारणों की वजह से वो इस ग्रन्थ से लगभग गायब थीं। भानुमति काम्बोज के राजा चंद्रवर्मा की पुत्री थीं। वह बहुत ही सुंदर और भलवान थी। कहां जाता है कि वो सुंदरता में अपसराओं को पीछे छोड़ती थी। जैसे ही वो बड़ी होने लगीं उनके पिता ने उनके विवाह के लिए स्वयंवर रचा, लेकिन जब स्वयंवर की बारी आयी तब भानुमति ने दुर्योधन का चुनाव न करके वर माला लेकर आगे बढ़ गईं। इस बात पर क्रोधित होकर दुर्योधन ने करण के बल पर जबरन ही उसे अपनी पत्नी बना लिया।
भानुमति से दुर्योधन के विवाह के बाद उनके 2 बच्चों लक्ष्मण और बेटी लक्ष्मणा को जन्म दिया था। भानुमति अत्यंत सुंदर और कुशाग्र बुद्धि वाली स्त्री थी। भानुमति कुश्ती में भी माहिर थी। गंधारी ने सती पर्व में ये बताया है कि भानुमति दुर्योधन से खेल-खेल में कुश्ती करती थी, जिसमें उन्होंने दुर्योधन को कई बार मात दी थी।

कुश्ती में हर किसी को मात देती थी दुर्योधन की पत्नी, जानें क्यों करना पड़ा अर्जुन से विवाह, देखे वीडियो
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.