GurdaspurPunjab News: थाने के बाहर हुए धमाके की जिम्मेवारी लेने वाले जीवन...

Punjab News: थाने के बाहर हुए धमाके की जिम्मेवारी लेने वाले जीवन फौजी की माता ने किया चौकाने वाले खुलासे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरदासपुरः थाना इस्लामाबाद के बाहर मंगलवार सुबह करीब 3:15 बजे जोरदार धमाका होने का मामला सामने आया था। वहीं इस हमले की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर खालिस्तानी आतंकी हैप्पी पासियां के साथी गैंगस्टर जीवन फौजी के नामक व्यक्ति ने ली है। बता देंकि जीवन फौजी डेरा बाबा नानक के शहीजादा कलां का रहने वाला है। इस घटना के बाद पुलिस डेरा बाबा नानक में उसके घर गई और जीवन फौजी की माता से पूछताछ करने लगी।

जीवन फौजी की माता ने कहा कि उसकी एक आंख खराब होने के चलते पहले से एक से दिखाई नहीं देता, ऐसे में पुलिस लगाताार मुझे परेशान करती रहती है। माता ना कहा कि अगर इसी तरह पुलिस मुझे परेशान करती रही तो एक दिन मैं भी कोई जहरीली वस्तु निगलकर मौत को गले लगा लूंगी। माता ने जीवन फौजी को फौजी कहने के बारे में खुलासा करते हुए कहा कि उसे फौजी इसलिए कहा जाता है कि क्योंकि वह पढ़ाई कर रहा था और 12वीं कक्षा में था कि उसकी फौज में नौकरी लग गई।

माता ने कहाकि मैंने बेटे को बहुत प्यार और उम्मीदों के साथ पढ़ाई करवाई थी। वह कई साल फौज में नौकरी करता रहा, लेकिन पिछले साल 2 माह के लिए जीवन छुट्टी पर आया था और वापिस जब नौकरी पर जाने लगा तो मुझे कहकर गया कि वह अपनी नौकरी पर जा रहा है। माता ने कहा कि जब उसकी फोटो विदेश में वायरल हुई तो मुझे पता लगा कि मेरा बेटा फौज में नहीं बल्कि विदेश में पहुंच गया है।

माता ने कहा कि जब तक फोटो वायरल नहीं हुई थी तो जीवन फौजी मुझे फोन करता रहता था और हालचाल पूछता रहता था। फोन पर अक्सर कहता था कि मां चिंता नहीं करनी, मैं अपनी नौकरी ठीक-ठाक कर रिहा हां। जवान की मां ने कहा कि उसने बेटे को घर की गरीबी दूर करने के लिए फौज में भर्ती करवाया था, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि उनका बेटा इतने गलत रास्ते पर चला गया है। माता ने कहा कि उसे नहीं पता कि अमृतसर के इस्लामाबाद थाने में जो धमाका हुआ है वह जीवन फौजी ने करवाया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...