Nationalपति की महिला दोस्त का पत्नी ने गला काटा, जानें वजह

पति की महिला दोस्त का पत्नी ने गला काटा, जानें वजह

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जबलपुरः यहां दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक 26 साल की युवती द्वारा मर्डर प्लान करके एक युवती की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद युवती मौके से फरार हो गई। पुलिस मामले की आगामी जांच में जुट गई है।

जानकारी मुताबिक, शहर की प्रोफेसर कॉलोनी में बुधवार दोपहर पति से अफेयर के शक में शिखा मिश्रा नाम की महिला ने युवती की गर्दन पर चाकू मारकर हत्या कर दी। इस दौरान आरोपी महिला ने मृतक की दोस्त को भी चाकू मारा था। घटना माढ़ोताल थाना इलाके की है। आरोपी शिखा मिश्रा घटना के बाद से फरार है। उसके पति ब्रजेश मिश्रा का भी पता नहीं है।

इधर, जानकारी लगते ही माढ़ोताल थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार मौके पर पहुंचे। दो घंटे तक पुलिस युवती के परिवार वालों को तलाश करती रही। शाम 4.30 बजे पुलिस को पता चला कि वह शहर के बजरंग नगर की रहने वाली थी। इसके बाद उनके भाई को जानकारी दी।

हमले में घायल युवती की दोस्त ने बताया, ‘शिखा को शक था कि मेरी दोस्त का उसके पति से अफेयर चल रहा है। इसीलिए मेरी दोस्त ने शिखा को मेरे घर पर बातचीत के लिए बुलाया था। बुधवार दोपहर दोनों घर आईं और उनके बीच झगड़ा होने लगा। शिखा ने दोस्त की पीठ और फिर पेट पर चाकू मारे। वह अपने बैग में एक बड़ा और एक छोटा चाकू लेकर आई थी। उसने दोनों चाकुओं से हमले किए। बचाने की कोशिश में मुझे भी चोट पहुंचाई। वह बड़ा चाकू साथ लेकर भाग गई।

मेरी दोस्त तो उसका कन्फ्यूजन दूर करना चाहती थी।’ खून से लथपथ मैने बाहर निकलकर पड़ोसियों की मदद से दोस्त को दीनदयाल चौक के एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां उसकी मौत हो गई।’

युवती के भाई ने बताया कि मंगलवार रात शिखा, पति ब्रजेश और एक साथी अजय पटेल के साथ घर आई थी। हंगामा करते हुए बहन और मेरी मां से झगड़ी थी। धमकाते हुए गई थी। इस दौरान ब्रजेश ने कुछ नहीं बोला।’ युवती के भाई का कहना है, ‘बहन और ब्रजेश 10 साल से संपर्क में थे। ब्रजेश जब कभी भी घर आता था, तो कहता था कि वह बहन से शादी करेगा। दो साल पहले पता चला कि उसने शिखा से शादी कर ली है। उसने बहन को अंधेरे में रखा। बहन का एक मोबाइल भी गायब है। इसमें इस पूरे केस से जुड़े कई अहम सबूत हैं।’

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...