LudhianaPunjab News: चुनावों को लेकर CM Mann और Aman Arora की अगुवाई...

Punjab News: चुनावों को लेकर CM Mann और Aman Arora की अगुवाई में AAP का रोड शो शुरू, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः नगर निगम चुनावों को लेकर आज सीएम भगवंत मान और पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा की अगुवाई में आप पार्टी द्वारा रोड निकाला जा रहा है। रोड शो के दौरान उन्होंने लुधियाना के मतदाताओं से आप उम्मीदवारों को जिताने के लिए झाड़ू का बटन दबाने की अपील करते हुए आप की ओर से दी गई 5 गारंटी का भी जिक्र किया।


रोड शो के दौरान सीएम भगवान सिंह मान ने कहा कि आज मैं घूमर मंडी में आया हूं, यह मार्केट मेरे लिए कोई नई मार्केट नहीं है। मैंने अपने करियर की शुरुआत इसी मार्केट से की थी। रोड शो के दौरान सीएम मान ने कहा कि, मैं आज सभी से यह निवेदन करने आया हूं कि निगम चुनाव में EVM में जहां भी झाड़ू का बटन दिखे, उसे दबा दो। पहले निगमों में कभी विकास हुआ ही नहीं। भगवंत मान ने कहा कि यदि विकास कार्य में कोई कमी रह जाए तो अगली बार लोग वह किस चेहरे से वोट मांगने आएंगे।

इसलिए विकास करना उनकी पहल है। भगवंत मान ने कहा कि जहां भी जाते है लोगों का प्यार मिल रहा है। लेकिन बाकी पार्टियों का यह हाल है कि लोग उनसे हाथ मिलाने से भी डरते है कि कहीं अंगूली से अंगूठी ही न उतार लें। मान ने कहा कि मैं लुधियाना की एक एक सड़क से परिचित हूं। शहर का नक्शा मेरे को पता है। मुझे पता है कि कहां क्या दिक्कत लोगों को आ रही है। मुझे खुद नहीं पता था कि मैं कभी लुधियाना आऊंगा। मेरे करियर की शुरुआत ही यहीं से हुई है। लुधियाना ने मुझे बहुत प्यार दिया है।

आरती चौक से रोड शो शुरू करेंगे जो घुमार मंडी तक चलेगा। जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। यह रोड शो पूर्व कांग्रेस मंत्री भारत भूषण आशु के गढ़ में निकाला जा रहा है। बताया जा रहा है कि हलका पश्चिम के वोटरों को लुभाने के लिए करीब 1 किलोमीटर का रोड शो निकाला जा रहा है। वहीं वार्ड नंबर 60 से आप पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी की पत्नी डॉ. सुखचैन कौर बस्सी के लिए भी प्रचार करेंगे।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...