JalandharJalandhar Police को कोर्ट से बड़ा झटका, लगा भारी जुर्माना

Jalandhar Police को कोर्ट से बड़ा झटका, लगा भारी जुर्माना

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने जालंधर के पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, कोर्ट ने पुलिस कमिश्नर को 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। जस्टिस संदीप मौदगिल ने मामले की सुनवाई करते हुए पुलिस पर 2.5 साल तक कोई ठोस कदम नहीं उठाने का आरोप लगाया। दरअसल, यह मामला 20 जुलाई 2022 को दर्ज एफआईआर से जुड़ा हुआ है। जिसमें शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने कैनेडियन वर्क परमिट दिलाने का झूठा वादा करके धोखाधड़ी की है।

शिकायतकर्ता के बार-बार कहने के बावजूद पुलिस ने जांच नहीं की। कोर्ट ने कहा कि 22 नवंबर को नोटिस जारी होने के बाद पुलिस ने अचानक 10 दिन के अंदर जांच पूरी करके चालान पेश कर दिया। न्यायमूर्ति मोदगिल ने इसे “याचिका को दबाने का जल्दबाजी में किया गया प्रयास” बताया। अदालत ने कहा कि पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली “लापरवाहीपूर्ण और दयनीय दृष्टिकोण” को दर्शता है।

कोर्ट ने कहा कि बिना निष्पक्ष जांच के चालान दाखिल करना संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत याचिकाकर्ता के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है। इसके अलावा, पुलिस धारा 39-ए के तहत समान न्याय सुनिश्चित करने में विफल रही। कोर्ट ने पुलिस कमिश्नर को 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाने का आदेश दिया और यह रकम उनके वेतन से काटने का निर्देश दिया। इसके अलावा पंजाब के पुलिस महानिदेशक से वेतन से जुर्माना काटे जाने की पुष्टि का हलफनामा भी मांगा गया है। मामले की अगली सुनवाई 20 दिसंबर को होगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...