Nationalसंसद में धक्कामुक्की कांड पर राहुल-खरगे की सफाई, बोले- हमें संसद में...

संसद में धक्कामुक्की कांड पर राहुल-खरगे की सफाई, बोले- हमें संसद में जाने से रोका, आज तक नहीं हुई ऐसी हिंसा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल ने कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संसद में धक्का-मुक्की की घटना पर बात की। इस दौरान प्रेस कांफ्रैंस को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि ये भाजपा की स्ट्रैटजी रही है कि संसद में अडाणी पर कोई चर्चा न हो। उसी के लिए अलग-अलग तरह से ध्यान भटकाने की कोशिश करते हैं। भाजपा अंबेडकर और संविधान के खिलाफ है। हमने गृहमंत्री का इस्तीफा मांगा, तो इन्होंने नया डिस्ट्रैक्शन शुरू किया।

हमारी मांग है कि अमित शाह अपने बयान के लिए माफी मांगे अपने पद से इस्तीफा दें। आज जब हम संसद भवन में जा रहे थे तो बीजेपी के सांसद ने हमें रोकने की कोशिश की और धक्का मुक्की दी। जो असल मुद्दा है कि नरेंद्र मोदी के मित्र गौतम अदाणी के खिलाफ केस दर्ज है और अदाणी को पीएम मोदी देश बेच रहे हैं।

वहीं, मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम शांति से प्रोटेस्ट करने आए थे, लेकिन उन्होंने (भाजपा) मसल पावर दिखाया और हमारे ऊपर हमला किया। मुझे भी धक्का दिया, मैं बैलेंस नहीं संभाल सका और नीचे बैठ गया। बीजेपी ने इस मामले को दबाने की कोशिश की। उसके बाद अमित शाह ने आंबेडकर को लेकर बयान दिया। हम शुरुआत से कहते आए हैं कि बीजेपी की सोच एंटी आंबेडकर है। सीधे तौर पर गृह मंत्री ने अपनी सोच जाहिर कर दी।

खरगे बोले- संसद में जाने से हमें रोका गया
मल्लिकार्जुन खरगे ने आगे कहा कि आज हमारा विरोध प्रदर्शन था। बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा के पास से हम निकले। हम शांत तरीके से लाइन में आ रहे थे। लेकिन उनको (भाजपा सांसदों) क्या सूझा हमें मालूम नहीं। हम चलते हुए आ रहे थे। हमें रोकने के लिए भाजपा के सांसद मकर द्वार पर आकर बैठ गए। हम अंदर जाना चाहते थे लेकिन उन्होंने दरवाजे पर रोका। रोका और वो अपना मसल पावर दिखाने के लिए इतने सारे पुरुष सांसद थे कि पूछो मत। हमारी महिला सांसद हमारे साथ आ रही थीं। उनको भी रोका गया। जो संविधान के खिलाफ है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...