ऊना/ सुशील पंडित: भारतीय क्याकिग एवं कैनोइंग संघ द्वारा 13वीं राष्ट्रीय ड्रेगन बोट चैम्पयशिप प्रतियोगिता का आयोजन 3 जनवरी से 6 जनवरी 2025 तक होने बाली राष्ट्रीय ड्रैगन वोट चैम्पियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन सोनिया विहार नई दिल्ली में आयोजित की जायेगी। इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर की 30 टीमें भाग लेगी जिसमे लगभग 1500 पुरष एव महिला प्रतिभागी भाग लेंगे। यह प्रतिगोगिता 4 दिन चलेगी जिसमें पुरुप, महिला एवं (मिक्स पुरूप व महिला) वर्ग में आयोजित की जाएगी। ड्रेगन वोट रेस मे 200 मीटर 500 मीटर 2000 मीटर की पुरुष एवं महिला वर्ग की प्रतियोगिता होगी।
हिमाचल प्रदेश कायकिंग एवं कैनोइंग संघ के महासचिव पदम गुलेरिया ने नानकारी देते हुए वताया कि दिनांक22 दिसम्बर 2024 रविवार के दिन इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिय टीम का चयन किया जाएगा अतः जो प्रतिभागी इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का इच्छुक है वह सुवह 10 वजे जल खेल केन्द्र विलासपुर में जमुना ठाकुर प्रशिक्षक जल खेल में रिपोट्र करेगा। उसी दिन टीम का चयन किया जाएगा। प्रतिभागी अपने साथ अपना आधार कार्ड एवं चार पाससोर्ट साइज का फोटो लाना अनिवार्य होगा। बहीं पर प्रतिभागी अधिक जानकारी के लिए 7018556978,9805993388 ,इन फोन नंबर पर संपर्क करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली ड्रैगन वोट चैम्पियनशिप प्रतियोगिता का ट्रायल 22 दिसम्बर से जल खेल केन्द्र बिलासपुर में शुरू
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.